×

Mathura News: राजनाथ सिंह ने बांके बिहारी के किए दर्शन, गर्मी से बिगड़ी ड्राइवर की तबियत

Mathura News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान गर्मी से उनके ड्राइवर की तबियत बिगड़ गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Jun 2024 8:33 AM GMT
Mathura News
X

मंदिर में पूजा करते राजनाथ सिंह। (Pic: Newstrack)

Rajnath Singh in Mathura: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा दौरे के दूसरे दिन भगवान बांके बिहारी की शरण में पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने पूजा अर्चना की और बांके बिहारी से आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री बांके बिहारी मंदिर में 20 मिनट तक रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

फूल बंगला में विराजमान बांके बिहारी के किए दर्शन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान बांके बिहारी जी को निहारा तो निगाह उनसे हटी ही नहीं। बांके बिहारी जी इन दिनों फूल बंगला में विराजमान हो कर जगमोहन से भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

मंदिर के पुजारियों ने कराया पूजन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांके बिहारी जी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले भगवान बांके बिहारी जी के समक्ष माथा टेका। इसके बाद मंदिर के पुजारी बाल कृष्ण गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको मंत्रों के मध्य पूजन अर्चन कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह पहला मथुरा दौरा था।

भगवान का प्रसाद और अंग वस्त्र किया भेंट

भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद उनको प्रसाद और अंग वस्त्र के अलावा मुरली भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने मंदिर की विजिटर बुक में लिखा कि बांके बिहारी के दर्शन कर अभिभूत हुआ। जीवन धन्य हुआ। मंदिर में 20 मिनट तक रुकने के बाद रक्षा मंत्री रवाना हो गए।


ड्राइवर की बिगड़ी तबीयत

मथुरा दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ड्राइवर की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। नोएडा निवासी ड्राइवर प्रवीण भाटी रक्षा मंत्री के मथुरा दौरे के लिए नोएडा से आए हुए थे। आने से पहले प्रवीण भाटी का चेकअप हुआ सब कुछ नोर्मल था। देर रात प्रवीन भाटी की अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद सुबह उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल प्रवीन भाटी की तबियत में सुधार है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story