×

Mathura News: जयंत बोले- पुरानी बातें भूलकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना दरवाजे

Mathura News: भाजपा गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद मथुरा में पहली बार 'ब्रज सम्मान समारोह' के दौरान सभा को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुरानी बातें भूल जाना, अब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल देना।

Mathura Bharti
Published on: 19 March 2024 2:16 PM GMT
X

रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने कहा पुरानी बातें भूलकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना दरवाजे: Video- Newstrack

Mathura News: भाजपा गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद मथुरा में पहली बार ब्रज सम्मान समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुरानी बातें भूल जाना, अब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल देना।

मंच से जयंत का संबोधन

बताते चलें कि मंगलवार को मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान ब्रज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रालोद मुखिया व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि "आपकी नाराजगी दूर करने और अपना वादा पूरा करने के लिए मांट विधान सभा से विधायक का चुनाव लगातार दो बार बहुत ही नजदीकी अंतर से हारे योगेश नौहवार को एमएलसी बनाकर लखनऊ भेजा है। जो वादा 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मांट क्षेत्र की जनता से किया उसे योगेश को एमएलसी बनाकर पूरा कर दिया है। रालोद में वफादरी से कार्य करने वाले हर कार्य कर्ता का सम्मान किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि "केन्द्र व राज्य सरकार में शामिल रहकर रालोद के सभी नेता किसान और मजदूर की आवाज उठाते रहेंगे। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि "सरकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो सर्वसमाज के हित में हैं। नवनिर्वाचित एमएलसी व रालोद के कद्दावर नेता योगेश नौहवार ने कहा विधानसभा में पहले से ही रालोद के 9 विधायक किसानों व मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं। अब विधान परिषद में भी आपकी आवाज बुलंद होगी। एमएलसी बनाए जाने पर योगेश नौहवार ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया और पार्टी फंड में 11 लाख रुपए देने का एलान किया।

ब्रज सम्मान समारोह में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू, ठा. कुं. नरेन्द्र सिंह, चौ. पीतम सिंह प्रमुख, जिला महासचिव रालोद सोनू प्रधान,जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित चौधरी, डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह सिकरवार आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. देवराज सिंह व संचालन जयपाल सिंह प्रधान ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, रालोद नेता रामवीर भरंगर, सुरेश भगत जी, सुधीर प्रधान, एमएलसी योगेश नौहवार की पत्नी चेतना नौहवार, बबिता कुमारी, उमेश चौधरी, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य कैलाश प्रधान, जिला पंचायत सदस्य अमित चौधरी इगलास, जगवीर नौहवार, सतेन्द्र प्रधान, ओमबीर नौहवार, सोनू प्रधान, नीतेश प्रधान, घूरेलाल नेता, सर्वेश चौधरी, रवि बाबा पचहरा, जयवीर सिंह भूड़री, मौजूद रहे।

ब्रज सम्मान समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित ब्रज सम्मान समारोह में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रवीन ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह उर्फ छोटू चौधरी शामिल हुए।

समर्थकों साथ रालोद में शामिल हुए श्याम प्रधान

मंगलवार को मोरकी इंटर कॉलेज में आयोजित ब्रज सम्मान समारोह में श्याम प्रधान कंचना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर रालोद का दामन थामा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story