TRENDING TAGS :
Mathura News: बांके बिहारी मन्दिर से रामलला को भेजे जाएंगे ये उपहार
Mathura News: रामलला के लिए अपने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से शुद्ध चांदी का एक शंख, बांसुरी, हार, इत्र भेजे जाने का निश्चय किया। इन उपहारों का सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में पहले पूजन किया गया।
बांके बिहारी मन्दिर से रामलला को भेजे जाएंगे ये उपहार: Video- Newstrack
Mathura News: विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से अयोध्या के राजा राम के लिए कई उपहार भेजे जा रहे हैं। इन उपहारों में श्री राम के लिए बांके बिहारी की बांसुरी सहित कई चीजें भेजी जा रही हैं।
बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी को जैसे ही अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पर्व का उत्सव होने की जानकारी हुई तो उन्होंने भी रामलला के लिए अपने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से शुद्ध चांदी का एक शंख, बांसुरी, हार, इत्र भेजे जाने का निश्चय किया। इन उपहारों का सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में पहले पूजन किया गया।
भगवान राम बांके बिहारी की बांसुरी बजाएंगे
भगवान के आशीर्वाद से ये सभी उपहार 14 तारीख को यहां से गोपी गोस्वामी लेकर भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में वे इन उपहारों को भगवान श्रीराम को भेंट करेंगे। जहां पर भगवान राम बांके बिहारी की बांसुरी बजाएंगे तो वहीं हार धारण करेंगे और ये चांदी का शंख भगवान रामलला के आरती के दौरान बजाया जायेगा।