मथुरा में यमुना का कहर, जलस्तर 167.55 मीटर पहुंचा, 2023 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूटा

Mathura News: मथुरा में यमुना का कहर, जलस्तर 167.55 मीटर पहुंचा, हालात बिगड़े

Amit Sharma
Published on: 8 Sept 2025 9:56 AM IST
मथुरा में यमुना का कहर, जलस्तर 167.55 मीटर पहुंचा, 2023 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूटा
X

Yamuna flood Mathura

Mathura News: मथुरा में यमुना ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश और हथनीकुंड व ताजेवाला बैराज से छोड़े गए पानी ने हालात भयावह कर दिए हैं। पिछले 6 दिनों से यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को जलस्तर बढ़कर 167.55 मीटर पर पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 166 मीटर से काफी ऊपर है।

2023 की बाढ़ का रिकॉर्ड भी इस साल टूट गया है। घाट और खादर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। शेरगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांव जल में डूबे हुए हैं, वहीं यमुना पार इलाके जैसे हंसगंज, विसंगज, तिवारीपुरम और चिरंजीवी नगला में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं और कई कॉलोनियों तक पानी पहुंच चुका है। प्रशासन नावों और स्टीमर की मदद से बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। दर्जनों बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।हालात पर नज़र बनाए रखने के लिए एसडीएम सहित प्रशासनिक टीमें दिन-रात सक्रिय हैं। बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों में लोग अब भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं यमुना ने खतरनाक रूप ले लिया है।

जलस्तर 167.55 मीटर पर पहुंचकर 2023 का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। घाट और खादर क्षेत्र डूबे, सैकड़ों परिवार बेघर हुए। शेरगढ़ व यमुना पार के गांव जलमग्न हैं। सड़कें जलमार्ग बन गईं, कॉलोनियों तक पानी घुस आया। प्रशासन नावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है और राहत शिविरों में मदद जारी है। एसडीएम कंचन गुप्ता ने हालात पर नियंत्रण की जानकारी दी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story