×

कोरोना मरीजों का हंगामा, अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

कोपागंज क्षेत्र में बने एल वन अस्पताल के कोरोना पाजिटिव मरीजों ने बताया कि यहां पर मरीजों के देखभाल में जमकर लापरवाही की जा रही है।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 5:05 PM GMT
कोरोना मरीजों का हंगामा, अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
X

मऊ: जिले के कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में एक प्राइवेट विद्यालय को एल वन अस्पताल बनाया गया है। जहां पर अचानक ही रविवार की सुबह में नाश्ता नहीं मिलने से नाराज हो कर कोरोना वायरस के पाजिटिव मरीजों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद थाने की पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के लोग मौके पर पहुचें। साथ ही उन्हे बेहतर सुविधा देने का भरोसा देने का वादा किया। जिसके बाद मामला शान्त हुआ।

मरीजों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोपागंज क्षेत्र में बने एल वन अस्पताल के कोरोना पाजिटिव मरीजों ने बताया कि यहां पर मरीजों के देखभाल में जमकर लापरवाही की जा रही है। खाने पीने के साथ ही साफ सफाई के प्रति कर्मचारी बेहद लापरवाह है। इतना हीं नही शिकायत करने पर मरीजों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सत्ता का संग्राम: गहलोत सरकार के लिए खुशखबरी, पायलट की उम्मीदों पर फिरा पानी

यहां पर गर्भवती मरीजों के साथ ही अन्य बिमारियों से भी ग्रसित लोग भर्ती है। जिनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह 10 बजे तक नाश्ता नही दिया गया। जिससे नाराज हो कर सभी पाजिटिव मरीजों ने हंगामा करना शुरु किया। साथ ही मरीजों ने इसका वीडियों बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अस्पताल प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शांत कराया मामला

फिलहाल हंगामें की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस के साथ एल वन अस्पताल के प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरीजों को शान्त कराया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि 80 रुपये में पुरे दिन के खाने पीने का मेनू है। इसी में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता फिर रात का भोजन देना है।

ये भी पढ़ें- हरे रंग की चूड़ी का सावन से कनेक्शन ऐसा, झटपट पहनना चाहेंगी आप भी चूड़ियां

इसलिए खाने का मेनू कार्ड आप लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसी के हिसाब से नाश्ता और खाना आगे से मुहैया कराया जाएगा। इस पर मरीजों ने अपनी सहमती दी। जिसके बाद मामला शान्त हुआ।

रिपोर्ट- आसिफ रिज़वी

Newstrack

Newstrack

Next Story