×

अब बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र पर कसा शिकंजा, पुलिस ने चार और धाराओं में केस किया दर्ज

Abbas Ansari : बाहुबलियों में गिने जाने वाले मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर यूपी पुलिस ने चार और धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 March 2022 4:40 PM GMT
Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari Arrest
X

 मऊ: अब्बास अंसारी

Abbas Ansari Mau MLA : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सबसे बड़े बाहुबलियों में गिने जाने वाले मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर यूपी पुलिस (UP Police) का शिकंजा कसता जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस के खिलाफ जनता को बरगलाते नजर आए नवनिर्वाचित सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पर पुलिस ने चार और धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन पर पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान दो मुकदमे दर्ज थे। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उस दौरान उन्हें चुनाव प्रचार करने से भी रोक दिया था।

क्या है मामला

विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) में अपने पिता के गढ़ मऊ सदर सीट (Mau Sadar Seat) से सुभासपा (SBSP) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरें अब्बास अंसारी ने थाना कोतवाली के पहाड़पुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषण में कहते हुए पाए गए थे कि उनकी बात सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से हो गई है और सरकार बनने के बाद अधिकारियों के छह महीने तक ट्रांसफर रोक दिए जाएंगे, पहले उनका हिसाब किताब किया जाएगा।

इस मामले में चुनाव आय़ोग ने संज्ञान लेते हुए अंसारी के ऊपर 24 घंटे चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने के साथ साथ उनके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। उस दौरान पुलिस ने उनपर 171 H और 506 IPC की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। अब चार और धाराएं 186, 189, 153 A और 120B बढ़ाई गईं हैं।

अब्बास अंसारी ने बीजेपी के अशोक सिंह को हराया

बता दें कि मऊ सदर सीट से फिलहाल जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी लगातार चार बार से विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार उनके बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के अशोक सिंह को 38 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया था। अब्बास को कुल वोट 124691 मिले, जबकि अशोक सिंह को 86575 वोट मिले। अब्बास पिछले बार भी घोसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story