×

Ghosi By Election Result: 'ओमप्रकाश राजभर का मुझे अंदर से समर्थन', घोसी उपचुनाव में जीत के बाद बोले सुधाकर सिंह

Ghosi By Election Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कुल 124427 मत प्राप्त हुए, वहीं दारा सिंह चौहान को 81668 वोट मिले। सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को 42759 मतों से हराया।

aman
Written By aman
Published on: 8 Sep 2023 4:53 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2023 5:05 PM GMT)
Ghosi By Election Result 2023
X

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह (Social Media)

Ghosi By Election Result 2023: यूपी के घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह (SP Leader Sudhakar Singh) की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुधाकर सिंह ने अपनी जीत पर घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। सुधाकर सिंह से जब मीडिया ने ये सवाल पूछा कि, 'भारतीय जनता पार्टी (BJP) कैंडिडेट दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) सुबह से ही मतगणना स्थल पर नहीं दिखे तो उन्होंने जवाब में कहा, 'वे हमारे मित्र हैं। वॉकओवर देकर पहले ही चले गए।'

इसके अतिरिक्त, सपा नेता सुधाकर सिंह ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को लेकर बड़ा दावा किया। सुधाकर बोले, 'ओम प्रकाश राजभर का अंदर से मुझे समर्थन प्राप्त था।' मीडिया ने उनसे एक अन्य सवाल पूछा कि, आपने ओम प्रकाश राजभर को वापस भेज दिया? तो उन्होंने कहा, 'हम भेजने वाले कौन होते हैं। जनता भेजती है।' उन्होंने आगे कहा, पूरे क्षेत्र की जनता उनके साथ थी।'

राजनेता पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो...

सपा नेता सुधाकर सिंह ने कई अन्य सवालों का भी जवाब दिया। इन्हीं में से एक था उनके बेटे के वायरल ऑडियो का, जिस पर पुलिस की ओर से FIR दर्ज हुआ है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'पुलिस और नेता का गहरा रिश्ता होता है। अगर, राजनेता पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो पुलिस का कोई मतलब है ! इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का श्रेय घोसी की जनता को दिया। सुधाकर सिंह ने आगे बोले, सभी दलों का मुझे समर्थन प्राप्त था। इलाके की जनता हमारे साथ रही।'

सभी हमारे मित्र, जिताने आए थे

गौरतलब है कि, घोसी उपचुनाव पर पूरे देश की नजर थी। सपा और बीजेपी के सभी बड़े क्षेत्रीय नेता घोसी का दौरा कर चुके थे। इस से जुड़ा एक सवाल जब सुधाकर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, हां यहां विधायकों और मंत्रियों की फौज के अलावा उपमुख्यमंत्री भी रैली के लिए आये थे। सभी हमारे मित्र थे। मेरे साथ विधायक रहे हैं। वो मुझे जीताने आए थे।'

करीब 43 हजार मतों से सुधाकर को मिली जीत

आपको बता दें, घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल 124427 मत प्राप्त हुए। वहीं, बीजेपी के दारा सिंह चौहान को करीब 81668 वोट मिले। इस तरह, सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों से करारी शिकस्त दी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story