×

Mau Wall Collapse: मऊ हादसे में अब तक 7 की मौत, 23 घायल पीड़ितों के परिजनों से आज मिलेंगे मंत्री एके शर्मा

Mau Wall Collapse: मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की 10 फिट ऊंची दीवार गिरने से 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तथा 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही शर्मा ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर दिया।

Asif Rizvi
Report Asif Rizvi
Published on: 9 Dec 2023 6:51 AM GMT
Mau Wall Collapse
X

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज (Newstrack)

Mau Wall Collapse: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आज यानी शनिवार को मऊ जिले के अस्पताल पहुंचकर दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और घायलों को मिल रहे इलाज की जमीनी हकीकत जानेंगे। शर्मा मऊ की दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करेंगे। मंत्री घटनास्थल का स्थल निरीक्षण भी करेंगे तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन को देंगे, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे। ए.के. शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है।

मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिये निर्देश

ए.के. शर्मा ने ने शुक्रवार को मऊ जनपद में अपरान्ह 3:00 बजे हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक निधन पर तथा 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों, महिलाओं व बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए।

अब तक पांच महिलाओं और दो बच्चों की मौत

मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की 10 फिट ऊंची दीवार गिरने से 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तथा 05 महिलाओं और 02 बच्चों की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही शर्मा ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर दिया। शोकाकुल परिवारीजनो को हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। मंत्री ने पीड़ित परिजनों के लिए अकस्मात आई इस ह्रदय बिदारक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मऊ में हुई घटना की जानकारी के समय नगर विकास मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 जिलों आगरा, एटा, अलीगढ़ के दौरे पर थे।

मिली जानकारी के अनुसार खाली प्लाट की 10 फिट ऊंची दीवार के पास शुक्रवार को घोसी निवासी बृजेश पुत्र हरिहर प्रसाद मद्धेशिया परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले महिलाओं द्वारा हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 07 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 05 महिलाएं और 02 बच्चें है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहत एवम् बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीजीआई आजमगढ़, जिले के 03 निजी अस्पताल सदर , फातिमा व प्रकाश में भर्ती कराया गया। मंत्री शर्मा ने सभी अस्पतालों को घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है और जिन पारिवारीजनों ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story