×

Mau Wall Collapse: मऊ में दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 2 मासूम सहित 4 महिलाओं की मौत, 26 घायल; CM योगी ने लिया संज्ञान

Mau Wall Collapse: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने घटना को संज्ञान में लिया है और आदेश दिया है कि लोकल प्रशासन तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लोगों की मदद करे।

Viren Singh
Published on: 8 Dec 2023 12:44 PM GMT (Updated on: 8 Dec 2023 2:06 PM GMT)
Mau Wall Collapse: मऊ में दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 2 मासूम सहित 4 महिलाओं की मौत, 26 घायल; CM योगी ने लिया संज्ञान
X

Mau Wall Collapse: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई है। करीब 15 लोगों घायल हुए हैं। वहीं, दिवार गिरने से मलबे में कई लोगों की दबे होने की भी संभावना बताई जा रही है। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर राहत बाचवा का कार्य शुरू किया कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से घटना की संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से आधिकारियों को राहत बचाव और पीड़ित हुए लोगों को मदद करने का निर्देश दिए हैं।

बढ़ा मौतों-घायलों का आंकड़ा

अभी मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों की मौतों की संख्या 6 हो गई है, जबकि 23 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। 2 बच्चों सहित 4 महिलाओं की मौत हुई है। घायलों को इलाज अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की जान बचाई गई है और उन्हें इलाज के भर्ती कराया गया है।

पुरानी दीवार गिरने से एक मासूम सहित कई महिलाओं मौत

दरअसल, यह हादसा घोसी नगर में के मदापुर समसपुर स्थित अस्करी स्कूल के पास के पास हुआ है। यहां पर वैवाहिक रस्म का आयोजन चल रहा था, तभी एक पुरानी दीवार गिरी गई, जिसमें एक मासूम सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हुई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल व आजमगढ़ इलाज के लिए भेजा गया है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। घटनास्थल पर लोकल के आला अधिकारी जुटे हुए हैं। हादसा शाम चार बजे का आसपास हुआ है।

घटना पर जिलाधिकारी का बयान

हादसे को लेकर मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि एक पुरानी दीवार ढह गई और इस घटना में 4 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। जो लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story