×

Ghoshi By-Election: भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के चेहरे पर युवक ने फेंकी स्याही

Ghoshi By-Election: घोषी सीट पर हो रहे उप चुनाव में दारा सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कुछ दिन पहले ही वे सपा छोड़कर भाजपा में आए हैं।

Ashish Pandey
Published on: 20 Aug 2023 10:02 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2023 10:16 AM GMT)

Mau News: यूपी के मउ जिले के घोषी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के चेहरे पर युवक ने स्याही फेंक दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। दारा सिंह चौहान घोषी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रचार में जुटे हैं।

सपा छोड़ भाजपा में आए हैं

कुछ दिन पहले ही दारा सिंह समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में फिर से शामिल हो गए। दारा सिंह चौहान घोसी से सपा के टिकट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

दारा सिंह चौहान को घोषी से भाजपा के प्रत्त्याशी

उन्होंने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी और उसके बाद लखनऊ आकर विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद भाजपा में फिर से वापसी कर ली। इसके बाद घोषी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को घोषी से अपना प्रत्याशी बनाया है।

स्याही फेंककर विरोध दर्ज करा दिया

बार-बार दल बदलकर राजनीति करना पूर्व मंत्री दारा सिंह को महंगा पड़ गया। विधानसभा 2022 के चुनाव से पहले भाजपा से सपा में गए और लोकसभा चुनाव से पहले फिर भाजपा में वापसी कर ली। रविवार को आज घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान नाराज लोगों ने दारा सिंह के चेहरे पर स्याही फेंककर विरोध दर्ज करा दिया। दारा सिंह के पाला बदलने से लोग नाराज थे इसीलिए उन्होंने उन पर स्याही फेंक दी।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story