TRENDING TAGS :
UP Politics: अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने बसपा पार्टी से किया बाहर, सुप्रीमो ने खुद बताई इसकी वजह
UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया है।
Mayawati expelled Ashok Siddharth
UP Politics: बसपा सुप्रीमों ने अपनी पार्टी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बसपा पार्टी से बाहर कर लिया है। इस बात की जानकरी खुद मायावती ने अपने पोस्ट के जरिये दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बीएसपी की ओर से ख़ासकर दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डा अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद व श्री नितिन सिंह, ज़िला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।"
तीन राज्यों का बनाया गया था प्रभारी
बसपा सुप्रीमों मायावती ने साल 2019 में अपनी पार्टी की नई रणनीति बनाते हुए अशोक सिद्धार्थ को तीन राज्यों का प्रभारी बना दिया था। अशोक के बारे में दावा किया जा रहा था कि वो लो प्रोफ़ाइल में रहने वालों में से हैं। वो पर्दे के पीछे रहकर काम करने वालो में से है। अशोक सिद्धार्थ के बारे में बता दें कि ये अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। वैसे पेशे से ये एक डॉक्टर हैं। इन्हे बसपा ने एमएलसी बनाया था। और बाद में उन्हें 2016 में राज्यसभा भेज दिया गया था। जहाँ पर ये 2022 तक थे। इनकी पत्नी भी बसपा सरकार में यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।