×

पांच साल में दोगुनी हुई मायावती की संपत्ति, 52cr. से बढ़कर 111cr.

Admin
Published on: 7 April 2016 8:33 AM GMT
पांच साल में दोगुनी हुई मायावती की संपत्ति, 52cr. से बढ़कर 111cr.
X

लखनऊ: ​यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है। आम तौर पर चुप रहने वाला मतदाता अब चुनाव को लेकर जागरूक है। मौजूदा समय में नेताओं की संपत्ति को लेकर लोगों के बीच में काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर इसकी प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती है।

कहा जा रहा है कि 2007 से लेकर 2012 तक मायावती की संपत्ति दोगुनी हुई हैं। वर्ष 2007 में बसपा मुखिया मायावती की संपत्ति लगभग 52 करोड़ थी जो 2012 में 111 करोड़ हो गई है।

2007 में मायावती ने ये दिया था संपत्ति का ब्यौरा

बसपा मुखिया मायावती ने 2007 में जब राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन किया था तो हलफनामें में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक उनके बैंक खाते में लगभग 13.73 करोड़ रुपए थे।

-इसके अलावा उनके पास 10.20 लाख रुपए नकद के तौर पर थे।

-95 लाख रूपये के जवाहरातों में 34 ग्राम सोने और 380 कैरेट हीरे के गहने थे।

-18.5 किलों चांदी का सेट और 15 लाख की अन्य सजावटी चीजें थी।

-हलफनामें में एक रिवाल्वर का भी जिक्र है, कीमत लगभग 5.5 हजार रुपए।

-हलफनामें के मुताबिक बसपा मुखिया के पास कोई गाड़ी नहीं थी।

अब मायावती के पास दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चार मकान

मायावती की अचल संपत्ति पर नजर डाली जाए तो 2004 में उनके पास लखनऊ में खुद का मकान नहीं था, बल्कि वह सरकारी मकान में रहती थीं और दिल्ली में उनके पास एक घर था। पर अब उनके पास दिल्ली और लखनऊ में कुल मिलाकर 96 करोड़ रुपए की कीमत के चार मकान हैं।

-बसपा सुप्रीमों का कनाट प्लेस के पास दो फ्लैट हैं।

-यहीं पर उनकी 19 करोड़ रुपए कीमत की दो व्यावसायिक इमारते हैं।

-दिल्ली में 62 करोड़ और लखनऊ में 16 करोड़ के आवास हैं।

2012 में मायावती का बैंक बैलेंस 13.95 करोड़

-मिली जानकारी के मुताबिक 2004 में मायावती के बैंक अकाउंट में ​9.68 करोड़ रुपए थे।

-2012 में उनके बैंक खाते में 13.95 करोड़ रूपये नकद जमा थे।

-इसके अलावा मायावती पर 88 लाख का कर्ज है।

-करीब 6 लाख रुपए उन्होंने इनकम टैक्स के तौर पर भी भरे हैं।

अब एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गहने

मायावती के पास साल 2004 में सिर्फ 30 लाख रुपए के गहने थे, पर अब उनके पास करोड़ों के गहने हैं। इसमें सोना 1034 ग्राम और हीरा 380 रत्ती है।

Admin

Admin

Next Story