Lucknow: मेयर संयुक्ता भाटिया व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने किया पौधारोपण, 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने महानगर के भामाशाह पार्क में वृक्षारोपण किया। महापौर और नगर आयुक्त ने सभी से वृक्ष लगाने की अपील की।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 5 July 2022 2:01 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने किया पौधारोपण

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने इस बार सूबे में 35 करोड़ वृक्ष लगाकर रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इसकी शुरुआत 5 जुलाई से हो गई है। वन महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए का लक्ष्य रखा गया था। इसकी शुरुआत सीएम योगी (CM Yogi) ने चित्रकूट से किया, जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने राजधानी लखनऊ के कुकरैल में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही सरकार के तमाम मंत्री और बीजेपी नेताओं ने भी पौधारोपण किया। सरकारी विभागों से लेकर निजी संस्थानों तक ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया (Lucknow Mayor Sanyukta Bhatia) और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह (Municipal Commissioner Inderjit Singh) ने महानगर के भामाशाह पार्क में वृक्षारोपण किया। महापौर और नगर आयुक्त ने सभी से वृक्ष लगाने की अपील की। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से भी वृक्षारोपण किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने ताज होटल के पीछे पार्क में पारिजात वृक्ष लगाकर अभियान की शुरूआत की। प्राधिकरण की ओर से सवा लाख पौधे लगाए जाने का दावा किया गया है।

29 प्रजाति के लगाए जा रहे हैं वृक्ष

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वर्षा काल में जो पौधरोपण वह संबंधित क्षेत्र के एग्रोक्लाइमेट जोन (कृषि जलवायु क्षेत्र) के अनुसार हो। उनकी मंशा के अनुरूप अलग-अलग जिलों के लिए चिन्हित 29 प्रजाति और 943 विरासत वृक्षों को केंद्र में रखकर पौधरोपण का अभियान चलेगा। इसमें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ देशज पौधे पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को वरीयता दी जाएगी।

यूपी सरकार (UP Government) वर्ष 2030 तक वनावरण एवं वृक्षावरण 9.23 से बढ़ाकर 15 फीसद करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वर्ष योगी सरकार ने 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इनमें से 12 करोड़ 60 लाख पौधों का रोपण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करेगा। इसके अतिरिक्त 22 करोड़ 40 लाख पौधे राज्य सरकार के 26 अन्य विभागों द्वारा जन सहभागिता के माध्यसम से लगाए जाएंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story