×

Lucknow : लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित मीनू सुरीले गाने से बांट रही मरीजों का दर्द, Video देख दुनिया हुई मुरीद

Lucknow Viral video : लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित मीनू लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन, जिंदगी को लेकर उनके हौसले बुलंद हैं। उनकी सुरीली आवाज़ और जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 2 Jun 2023 8:12 PM GMT

Lucknow Viral video : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल का एक वीडियो वायरल (Meenu Viral video) इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। अस्पताल में शशि मुखर्जी मीनू नाम की एक महिला मरीज भर्ती हैं। शरीर से दुबली-पतली ये मरीज लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बीते कई महीनों से वो यहां हैं। चारों ओर से निराशा के बीच उनकी सुरीली आवाज़ निश्चय ही आपका मन मोह लेगी। उनकी आवाज सुनने के बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

गंभीर बीमारी से ग्रस्त शशि मुखर्जी मूलतः असम की रहने वाली हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में वो कई महीनों से एडमिट हैं। अस्पताल में उनकी पहचान महिला आर्थोपैडिक वार्ड संख्या- 33 के बेड नंबर-1 मरीज के रूप में रही है। लेकिन, जब से उनका 'मेरा जीवन कोरा कागज' गाते वीडियो वायरल हुआ है, अस्पताल शख्स उन्हें पहचानने लगा है।

जिंदगी जीने का नाम है...

जिंदगी जीने का नाम है। मीनू उसी जिंदादिली के साथ जिंदगी जी रही हैं। अपनी सुरीली आवाज़ से वो वार्ड के अन्य मरीजों में भी एक सकारात्मकता का भाव जगा रही हैं। लिवर की जानलेवा बीमारी से पीड़ित मीनू का पेट काफी फूला है। सहसा किसी की नजर पड़ने पर गर्भवती का भ्रम हो सकता है। मगर, वो बीमार हैं। डॉक्टर बताते हैं उन्हें काफी तकलीफ है। दर्द और पीड़ा के बीच उनकी सुरीली वार्ड के मरीजों और स्टाफ के चेहरों पर खुशियां बिखेर देती है। अस्पताल के स्टाफ बताते हैं, मीनू को बड़ा सा पेट लेकर चलने में काफी दिक्कतें आती है, बावजूद वो सुरीले कंठ से गाना सुनाकर सभी का दर्द हर लेती हैं।

मीनू के गाने हर लेते हैं दर्द

मीनू जानलेवा बीमारी से जूझ रही है। कभी-कभी उसे असह्य दर्द से गुजरना पड़ता है। बावजूद मीनू सुबह-शाम अस्‍पताल के एक वार्ड से दूसरे वार्ड में घूमती रहती हैं। मरीजों के पास बैठती हैं और अपना गाना सुनाकर उनके दर्द कम करने का प्रयास करती हैं। उनकी सुरीली आवाज़ को पसंद करने वाले अस्पताल के मरीज और स्टाफ ही नहीं, बल्कि डॉक्टर और तीमारदार भी हैं। मीनू सभी को सुरीला गाना सुनती हैं। लोगों की फरमाइश पर वार्ड में गुनगुना लेती हैं।

लिवर में पानी भर जाता है

मीनू का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो मरीजों को 'मेरा जीवन कोरा कागज' गाना सुना रही हैं। जानलेवा बीमारी से जूझ रही मीनू इतना सुरीला गाती हैं कि इनके आगे अच्छे-अच्छे प्रोफेशन सिंगर भी फेल हैं। मीनू का ये वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है, लोगों की उनमें दिलचस्पी बढ़ गई है। डॉक्टर बताते हैं मीनू के लिवर में पानी भर जाता है। समय-समय पर डॉक्टर उनके लिवर में भरा पानी निकालते हैं। पेट फूले होने की वजह से मीनू को काफी कमजोरी रहती है। उनका स्वास्थ्य काफी गिर गया है। हाथ-पांव बेहद दुबले-पतले हैं। लेकिन वो अपनी आवाज़ से लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरते रहती हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story