Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, छात्रों में आक्रोश

Meerut News: घायल छात्र नेता हंस कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज वो अपने डिर्पाटमेंट के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। अचानक करीब एक दर्जन नकाबपोश लड़के बाइक से आए और उस पर हमला कर दिया।

Sushil Kumar
Published on: 1 March 2023 1:40 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों हमला कर दिया। घायल छात्र नेता को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में फायरिंग की भी बात कहीं जा रही है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर विवि में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हंस कुमार ने दी जानकारी

घायल छात्र नेता हंस कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज वो अपने डिर्पाटमेंट के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। अचानक करीब एक दर्जन नकाबपोश लड़के बाइक से आए और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर युवकों ने पहले हंस कुमार को लाठी, डंडों से मारा फिर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए। भागते-भागते हमंलावरों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग भी की गई। बता दें कि हंस कुमार मूल रूप से गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी है यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू विभाग में द्वितीय वर्ष में हैं। हंस कुमार 2018 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे हैं।

घटना के संबंध में घायल छात्र नेता ने मेडिकल थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि हंस कुमार की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी हमले की वजह मालूम नहीं हो सकी है। आरोपी हमलावरों की शिनाख्त होने के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा।

बता दें कि विवि कैंपस में कल से नैक निरीक्षण होना है। इससे पहले आज छात्र नेता के साथ हुई घटना के बाद विवि के भीतर की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story