Meerut News: रालोद को झटका देकर चौधरी यशवीर सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल, यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Meerut News: खतौली उप-चुनाव पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है, इस बार भी हम ज्यादा वोट से जीतेंगे।

Sushil Kumar
Published on: 27 Nov 2022 7:32 AM GMT
Chaudhary Yashveer Singh
X

Chaudhary Yashveer Singh (photo: social media ) 

Meerut News: रविवार को रालोद के वरिष्ठ नेता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह रालोद को तगड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यशवीर सिंह के अलावा मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव समेत कई स्थानीय दिग्गजों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा नए नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को वेस्ट यूपी में ताकत मिलेगी। खतौली उप-चुनाव पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है, इस बार भी हम ज्यादा वोट से जीतेंगे। जयंत चौधरी के गर्मी वाला बयान नहीं देने पर कहा कि अब मौसम सुहावना है, गर्मी की जरूरत नहीं है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा रामपुर व आजगढ़ लोकसभा उपचुनाव की भांति ही मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा के उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से मोदी-योगी के साथ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।

बता दें कि जाट नेता चौधरी यशवीर सिंह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यशवीर सिंह सिवालखास विधानसभा से रालोद के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2012 के चुनाव में यशवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। इसी सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यशवीर सिंह तीसरे स्थैन पर रहे थे। 2022 के चुनाव में एक बार फिर वें मैदान में उतरना चाहते थे। लेकिन, 2022 के चुनाव में जब रालोद, सपा ने गठबंधन से चुनाव लड़ा ऐसे में उन्हें टिकट नहीं मिला। इस चुनाव के बाद से ही वो पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।

आज का दौर राजनीति में चुनौतियों से भरा

रालोद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने रालोद नेताओं के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि आज का दौर राजनीति में चुनौतियों से भरा है। वो लोग पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिनमें चुनौतियों से लड़ने का साहस नहीं है। यह भी हो सकता है कि भाजपा में इन्हें अपना व्यक्तिगत लाभ दिख रहा हो।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story