Meerut News: गोलियों की तड़तड़ाहट से खौफ में मेरठ का ये इलाका, प्रेम प्रसंग के चलते मेडिकल स्टोर संचालक की चली गई जान

Meerut News: घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के संबंध में अब तक की जांच में मूल रुप में प्रेम प्रसंग का प्रकरण पाया गया है।

Sushil Kumar
Published on: 11 Feb 2023 10:54 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। कल रात हुई घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने आज बताया कि कल रात करीब 11 बजे थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घंटे वाली गली में एक मेडिकल स्टोर संचालक जिसका नाम साजिद (24) था। दो युवकों द्वारा उसकी दुकान के सामने गोली मार दी गई।

आरोपी गिरफ्तार

घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के संबंध में अब तक की जांच में मूल रुप में प्रेम प्रसंग का प्रकरण पाया गया है। इस मामले में मृतक के परिवार वालो ने तीन लोंगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। घटना में अभियुक्तों की संलिप्तता घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरो से भी प्रमाणित हुई है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उधर,थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार मृतक साजिद पुत्र शाहिद सैफी निवासी शकूर नगर, थाना ब्रह्मपुरी लिसाड़ी गेट ने थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फिरोज नगर में मेडिकल स्टोर खोल रखा था। साजिद ने बी-फार्मा करने के बाद चार माह पहले ही साजिद ने मेडिकल स्टोर खोला था। कल रात बाइक पर सवार तीन युवकों ने जब वह दुकान के सामने खड़ा था। उसे गोली मार दी। खून से लथपथ साजिद को केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। साजिद अपने परिवार में चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story