×

Meerut News: पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक गोकश घायल, गिरफ्तार

Meerut News:

Sushil Kumar
Published on: 24 Sep 2023 8:51 AM GMT
Meerut News
X

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गौ तस्कर (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से गौतस्कर घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके पास से एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर , गौवंश काटने के उपकरण एक दाब लोहा, दो छूरे, एक लकडी का गुटका, एक पन्नी, दो जिन्दा गोवंश व एक मोटर साईकिल स्पलेंडर बरामद की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, थाना जानी पुलिस को आज तड़के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिवालखास के जंगल में खानपुर मार्ग पर कुछ गौ-तस्कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिये तैयारी कर रहे है।

घायल अभियुक्त की पहचान साजिद(25) पुत्र असगर निवासी धारा चौक सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ, मूल निवासी-ग्राम बडौदा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड के रूप में हुई है। मौके से अभियुक्त के एक साथी शकील(40) पुत्र रियासत निवासी वार्ड नं0 5 सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ को भी घेरबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये गौकशों का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉबिग की गयी। लेकिन उसको पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम अपने साथियों के साथ मिलकर घूम-फिरकर आवारा गौवंशों की तलाश करते है और मौका पाकर उनको बाग में ले जाकर रस्सी से पेड के सहारे बांध देते है और रात्रि के समय गौकशी की घटना को अंजाम देकर गौवंश के मीट को बेच देते है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन में थाना जानी के प्रभारी प्रजन्त त्यागी की अगुवाई में पुलिस टीम उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची और अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।

अभियु्क्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानी पर मुअसं 264/2023 धारा 307(पुमु)/504/34 भादवि 3/8 गौवध अधि व 11 पशु क्रूरता अधि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण से बरामद दो जीवित गोवंशो को ससम्मान गौशाला में दाखिल किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story