Meerut: मेरठ में सनसनीगेज वारदात, युवती का गला घोंटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Meerut: मेरठ जनपद के ग्रामीण इलाकों में आज दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक की हत्या कर दी गई।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 May 2022 12:00 PM GMT
Mirzapur News Rape and attempt to murder a minor In Vindhyachal Navratri Fair
X

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या का प्रयास

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के ग्रामीण इलाकों में आज दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक की हत्या कर दी गई। युवती की हत्या उसके ही कथित प्रेमी द्वारा की गई बताई जा रही है।

यहां जिला मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के फलावदा थानाक्षेत्र के बातनोर गांव में रजनी पुत्री ओमवीर की गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवती के परिवार के लोग काम पर गए थे। हत्या का आरोप युवती के कथित प्रेमी रोहित पुत्र रमेशचंद पर लगा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी हमलावर गाजियाबाद के बड़का गांव निवासी रोहित को हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसका रजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा कि रजनी ने कहा था या तो वह उसे लेजाए या उसे मार दे उसने रजनी को गला दबा कर हत्या कर दी।

उधर, थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में मध्य गंगा नहर किनारे एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी इंचार्ज मुनीष पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लतीफपुर गांव निवासी आकाश (25) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंचार्ज के अनुसार घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने ‌पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नही दी गई है। हमलावर कौन थे और उन्होंने हत्या क्यों कि इसका पता लगाया जा रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story