×

Meerut News: राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे, पूर्व विधायक संगीत सोम बोले

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2022 12:07 PM GMT
Meerut News
X

पूर्व विधायक संगीत सोम ने दिया विवादित बयान (Pic: Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं मेरठ जनपद के सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सरधना के खेड़ा गांव में विजयादशमी पर राजपूत उत्थान सभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम ने वर्ग विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से एक वर्ग विशेष की आबादी बढ़ रही है, आतंकवाद बढ़ रहा है, लोगों को टारगेट किया जा रहा है, अलगाव वाद की बात की जा रही है, सिर कलम करने की बात कही जा रही है, सिर धड़ से अलग करने की बात की जा रही है। इस सबके समाप्त करने के लिए सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में शस्त्र की जरूरत पड़ेगी और राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि जिस प्रकार देशद्रोही ताकतें हमारे देश पर चौतरफा आक्रमण कर रही हैं, उस स्थिति में शस्त्रों का महत्व बढ़ जाता है।

भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केरल में निकल रही कांग्रेस की यात्रा में झंडे देखिए कैसे लगाए जा रहे हैं. हरा ही हरा दिखाई दे रहा है. राष्ट्रीय झंडा दिखाई नहीं दे रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह दिन दूर नहीं जब यहां भी हरा-हरा झंडा दिखाई देगा। इसलिए समझदारी से काम लीजिए। पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवाओं से अपील की कि समाज की बुराई मत कीजिए। छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। फिल्मों में भी राजपूत समाज के युवाओं को गलत दिखाया जा रहा है, जबकि सत्यता यह है कि भगवान प्रभु श्रीराम और कृष्ण जी को भी धरती पर आने के लिए राजपूत की कोख से जन्म लेना पड़ा।

बता दें, साल 2013 में संगीत सोम पर मुजफ्फरनगर में विवादित बयान देने के बाद दंगा भड़क गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story