×

Meerut: कुत्ते की मौत से आहत युवती पानी की टंकी से कूदी, उपचार के दौरान मौत

Meerut: एक युवती ने गली के एक कुत्ते की मौत से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी और आज मौत हो गयी।

Sushil Kumar
Written By Sushil Kumar
Published on: 5 Nov 2022 2:56 PM GMT
Meerut News
X

कुत्ते की मौत से आहत युवती पानी की टंकी से कूदी, उपचार के दौरान मौत (Pic: Social Media)

Meerut: क्या कोई इतना बड़ा कुत्ता प्रेमी भी हो सकता है कि वो उसकी मौत से आहत होकर खुदकुशी कर ले। इस सवाल का जवाब मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती ने दिया है, जिसने कल गली के एक कुत्ते की मौत से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव में संजय त्यागी का परिवार रहता है। उनकी बेटी गौरी (19) पशु प्रेमी है। काफी समय से वह घर के आसपास रहने वाले स्ट्रीट डॉग की देखरेख कर रही है। बेटी गौरी ने इसी साल नीट क्वालिफाई किया था। उसे जानवरों से बहुत प्यार था।

गुरुवार शाम को वह पालतू कुत्ते के साथ घूमने निकली तो सड़क पर एक घायल कुत्ता देख उसे घर ले आई। उसने कुत्ते की काफी देखभाल की लेकिन उसकी मौत हो गई। घायल कुत्ते की मौत पर गौरी दुखी हो गई। शुक्रवार सुबह वह पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही वह लहूलुहान हो गई। परिजन आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल ले कर गये, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गौरी ने कानुपर से सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर पहली बार वर्ष 2022 में नीट परीक्षा में शामिल हुई। पहली बार में ही गौरी की 644वीं रैंक आई थी। 12 अक्टूबर को मेडिकल कालेज मेरठ में काउंसलिंग होनी थी। वह पशु प्रेमी है और अक्सर उनकी सेवा करती दिखाई देती है। दादी सरोज त्यागी ने बताया कि पोती गौरी त्यागी कुत्तों को बहुत प्यार करती थी। आधा दर्जन बेसहारा कुत्तों को गौरी ने घर में पाल रखा था। दो दिन पूर्व एक आवारा कुत्ते की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। गौरी को कुत्ते का सदमा हो गया। गुरुवार को वह खूब रोई थी। स्वजन ने समझाकर शांत किया।

उधर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि पुलिस को लोगों ने जानकारी दी थी। फैंटम भेजी गई लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story