TRENDING TAGS :
Meerut News: गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
Meerut News: पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा है कि संत रविदास जी प्रत्येक समाज के पूजनीय रहे हैं और उन्होंने हमेशा मनुष्य की भलाई के लिए कार्य किए हैं और जातिवाद के खिलाफ वह हमेशा रहे हैं ऐसे महानुभाव और महान व्यक्ति को स्मरण करने से हमारे मन को संतुष्टि मिलती है।
Meerut Guru Ravidas Maharaj Prakashotsav
Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे व पूर्व विधायक सरधना चौधरी चंद्रवीर सिंह द्वारा सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 646वे पावन प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
यह यात्रा संपूर्ण ग्राम में निकाली गई । इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी संत रविदास के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित कर दिया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना से प्रेरित कार्य तथा सद्व्यवहार जैसे गुण ही मनुष्य को महान बनाने में सहायक होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण सन्त रविदास को अपने समय के समाज में अत्यधिक सम्मान मिला और इसी कारण आज भी लोग इन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा है कि संत रविदास जी प्रत्येक समाज के पूजनीय रहे हैं और उन्होंने हमेशा मनुष्य की भलाई के लिए कार्य किए हैं और जातिवाद के खिलाफ वह हमेशा रहे हैं ऐसे महानुभाव और महान व्यक्ति को स्मरण करने से हमारे मन को संतुष्टि मिलती है। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से आतिर रिजवी प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), अजीत प्रताप सिंह सदस्य जिला पंचायत, विरेंद्र रुहासा, इंद्रपाल सिंह, बिशन सिंह, संतोष कुमार अमित कुमार राकेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।