×

मेरठ के रहने वाले युवक ने बनाई हीरे की ऐसी अंगूठी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

अंगूठी के सभी हीरे वीएसवीवीएस गुणवत्ता के नेचुरल व आईजीआई प्रमाणित हीरे हैं। हर्षित ने अंगूठी का डिजायन तैयार किया। फिर सूरत में कंपनी के 28 कारीगरों ने इसे साकार किया।

Newstrack
Published on: 4 Dec 2020 11:08 AM GMT
मेरठ के रहने वाले युवक ने बनाई हीरे की ऐसी अंगूठी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
X
हर्षित कस्टमाइज ज्वैलरी में डील करते हैं। उन्होंने सूरत व मुंबई से डायमंड ज्वैलरी डिजायनिंग सीखी है, साथ ही एनआईजेटी मेरठ से हीरों की ग्रेडिंग सीखी है।

मेरठ: यूपी के मेरठ शहर के रहने वाले युवा हर्षित बंसल (25)का नाम आजकल हर किसी की जुबान पर है। उन्होंने ऐसा काम किया है कि उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। वह एक ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं।

दरअसल हर्षित ने 12638 हीरे एक अंगूठी में जड़कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने हजारों हीरे तराशकर इस अंगूठी को बनाया है।

दुनिया भर में ये अपने तरह की इकलौती ऐसी अंगूठी हैं। इसे जो कोई भी देख रहा हैं वो बस इसे देखते ही जा रहा है। हर्षित बंसल मेरठ में आभूषण व्यवसायी हैं।

उन्होंने 12638 हीरों को तराश कर गेंदे के फूल की आकृति दी है। इस काम को पूरा करने में उन्हें तीन साल का वक्त लगा।

Meerut मेरठ के रहने वाले युवक ने 3 साल में बनाई 1 ऐसी अंगूठी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम (फोटो: सोशल मीडिया)

हर्षित कस्टमाइज ज्वैलरी में डील करते हैं। उन्होंने सूरत व मुंबई से डायमंड ज्वैलरी डिजायनिंग सीखी है, साथ ही एनआईजेटी मेरठ से हीरों की ग्रेडिंग सीखी है।

हर्षित बंसल ने 30 नवंबर को यह विश्व कीर्तिमान बनाया। लंदन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। हर्षित दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिसने इतने हीरे एक अंगूठी में सजाए हैं।

इससे भी ज्यादा रोचक बात ये कि हर्षित ने ये काम अपनी शौक के लिए किया है। उसने शौक के तौर पर इस अंगूठी को बनाया है।

बलिया में जहरीली चाउमीन: 2 बच्चों की मौत से मचा बवाल, पुलिस कर रही जांच

इससे पहले हैदराबाद के श्रीकांत के नाम पर था ये रिकार्ड

उन्होंने इस अंगूठी को बनाकर हैदराबाद के श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले श्रीकांत ने गोलाकार एब्सट्रेक्ट डिजायन में 7801 हीरों की अंगूठी बनाई थी और हर्षित ने उससे कहीं अधिक हीरे लगाकर यह नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम भारत आकर हर्षित को सम्मानित करेगी। इस अंगूठी के बारें में जो खास बात हैं वो ये कि इस अंगूठी में 8 लेयर हैं और 138 पत्तियों में हीरे जड़े हुए हैं। इस अंगूठी को तैयार करने में ढाई से तीन साल का समय खर्च हुआ।

मंडप में दूल्हेे को छोड़कर नौकरी की काउंसलिंग में पहुंची दुल्हन, लौटने पर हुआ ये

Meerut मेरठ के रहने वाले युवक ने 3 साल में बनाई 1 ऐसी अंगूठी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम (फोटो: सोशल मीडिया)

सूरत में कंपनी के 28 कारीगरों ने अंगूठी को अंतिम रूप दिया

अंगूठी के सभी हीरे वीएसवीवीएस गुणवत्ता के नेचुरल व आईजीआई प्रमाणित हीरे हैं। हर्षित ने अंगूठी का डिजायन तैयार किया। फिर सूरत में कंपनी के 28 कारीगरों ने इसे साकार किया।

इस अंगूठी को द मैरीगोल्ड डायमंड रिंग नाम दिया गया है। हर्षित का कहना है कि महिलाएं इसे आराम से पहन सकती हैँ। इस अंगूठी का वजन 165.450 ग्राम है। जबकि हीरों का वजन 38.08 कैरेट है।

अंगूठी में 18 कैरेट शुद्धता का सोना लगा है। उसके अंदर 8 लेयर, 138 पत्तियां हैं। हर पत्ती का आकार व डिजायन अलग है।

हर पत्ती में हीरे जड़े हैं। सभी हीरे लगभग समान आकार के हैं। रिंग का साइज 3 इंच चौड़ा, 1.75 इंच ऊंचा है। सोने का मैरीगोल्ड बनाकर उस पर हीरे जड़े गए हैं।

लव जिहाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मऊ में 14 के खिलाफ FIR, चल रही छापेमारी

Newstrack

Newstrack

Next Story