TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

वकील आत्महत्या केस: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या के मामले में दर्ज एफआइआर में नामजद 14 में से दो आरोपितों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

Chitra Singh
Published on: 4 March 2021 9:54 AM GMT
वकील आत्महत्या केस: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
X
वकील आत्महत्या केस: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या का मामला पुलिस और प्रशासन की काफी कोशिशों के बाद भी ठंडा होता नही दिख रहा है। आज सुबह मेरठ कलक्ट्रेट पर भारी संख्या में वकीलों ने पहुंचकर कचहरी के सभी मुख्य द्वारों पर ताला लगा दिया और जमकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर त्यागी के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। कचहरी के सभी मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारियों व कर्मचारी किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं वकीलों के जोरदार प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या के मामले में दर्ज एफआइआर में नामजद 14 में से दो आरोपितों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपित ने आत्महत्या कर ली थी अब हस्तिनापुर के भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 11 नामजदों की गिरफ्तारी शेष है। वकीलों में विधायक और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोनों बार के अधिवक्ता संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे है। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज बंद कराकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन किया जा रहा है।

advocate suicide case

ये भी पढ़ें... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की झांसी में प्रेस वार्ता

22 जनपदों में आंदोलन

1 मार्च को आयोजित केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में गुरुवार को पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल और तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया था। उसी के मुताबिक आज सुबह ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 22 जनपदों में आंदोलन किया जा रहा है। केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बारएसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी ने बताया कि आंदोलन के बाद सभी जनपदों में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। न्यायिक कार्य का बहिष्कार रहेगा और रजिस्ट्री कार्यालयों में भी बैनामें नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज आंदोलन किया जा रहा है मेरठ में सरधना और मवाना तहसीलों की बार भी कार्य बहिष्कार पर हैं। वहां भी आज रजिस्ट्री का कार्य बंद किया गया है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story