Meerut News: 75 साल के बुजुर्ग को घर में घुसकर मार डाला, करीबियों पर शक

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक 75 साल के बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है।

Sushil Kumar
Published on: 4 March 2023 10:06 AM GMT
Meerut Crime News
X

Meerut Crime News (Photo: Socail Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक 75 साल के बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक ब्रह्मसिंह(75) पुत्र कचौड़ी सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। ब्रह्मसिंह अपनी बेटी पुष्पा के साथ सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव रहते थे। परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय आज सुबह ब्रह्मसिंह घर में चारपाई पर सो रहा था।

बेटी पुष्पा दूध लेने पड़ोस की डेयरी में गई हुई थी। दूध लेकर लौटी तो देखा कि पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं। बेटी के अनुसार घटना के समय घर पर और कोई नहीं था। पुलिस का मानना है कि घटना में मृतक के ही किसी करीबी का हाथ है,जिसको मालूम था कि घर पर कोई नहीं है। ऐसे में उसने मौका देखकर घर में घुसकर सोते हुए ब्रह्मसिंह को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।

बहरहाल ,पुलिस परिवार के नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के बेटी से मिली जानकारी के आधार ने पुलिस ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें पुष्पा अविवाहित है। जबकि उसकी दो अन्य बड़ी बहनें विवाहित हैं। इकलौते पुत्र हरेंद्र की कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुष्पा यहीं कंकरखेड़ा में पिता के साथ रहती है। प्रांरभिक जांच के आधार पर पुलिस मृतक के भतीजे शोनू पर शक कर रही है जो कि घटना के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story