×

Meerut Nagar Nigam Ward No. 11: मेरठ शिवपुरम वार्ड की पार्षद राजकुमारी चांदन, पांच सालों में वार्ड की तस्वीर बदली है

Meerut Nagar Nigam Ward No. 11 Parshad: पार्षद ने दावा किया कि उनके द्वारा क्षेत्र में कम से कम करोड़ 9 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

Sushil Kumar
Published on: 29 Oct 2022 10:57 AM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No. 11 Parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 11 शिवपुरम की पार्षद राजकुमारी चांदन

Meerut Nagar Nigam Ward No. 11: मेरे वार्ड में पिछले पांच वर्षो में लगातार विकास कार्य हुए हैं, जिससे वार्ड की तस्वीर बदल गई है। यहां के विकास कार्य की बदौलत एक बार फिर हमारी जीत हासिल होगी। यह कहना है नगर निगम वार्ड-11( शिवपुरम) की पार्षद राजकुमारी चांदना का। राजकुमारी के कामकाज में उनके पति भोपाल सिंह चांदना काफी मदद करते हैं। भोपाल सिंह चांदना 2000 में इस वार्ड के बीजेपी पार्षद रह चुके हैं। वे क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिये सदैव संवेदनशील रहे है। 2017 उनका यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण भोपाल सिंह चांदना को अपनी पत्नी राजकुमारी चांदना को बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ाना पड़ा। क्षेत्र में भोपाल सिंह चांदना का काफी प्रभाव होने के कारण उनकी पत्नी के लिए चुनाव जीतना अधिक मुश्किल नहीं रहा। उन्हें चुनाव में 57.96 फीसदी वोट मिले।

पार्षद पति भोपाल सिंह चांदना वर्ष 93 विधानसभा चुनाव में सिवालखास सीट से निदर्लीय़ उम्मीदवार के रुप में भी चुनाव लड़ चुके हैं। पुराने राजनीतिक होने के कारण उनका अपने वार्ड में खासा प्रभाव भी है,जिसकी बदौलत ही उनकी पत्नी अपना पहला चुनाव लड़कर पार्षद बन गईं। पार्षद पति भोपाल सिंह चांदना ने Newstrack से बातचीत में दावा किया है कि उनके द्वारा क्षेत्र में कम से कम करोड़ 9 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें 5 करोड़ रुपये के कार्य डूडा से बाकी 4 करोड़ रुपये के कार्य नगर निगम फंड के माध्यम से कराए गए हैं। इन कार्यों में नाली-खंडजें,सड़क,गली निर्माण आदि के कार्य शामिल हैं। उनका कहना है कि उन्हें नगर निगम अफसरों का भी काफी सहयोग मिला है।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में भोपाल सिंह चांदना कहते हैं, "पीने के पानी की आपूर्ति तो हमारे यहां ट्यूबवैल से होती है। क्योंकि हमारे क्षेत्र में टंकी निर्माण के लिए जगह नहीं है। वैसे पानी की कोई दिक्कत नहीं है। सीवर लाइन अभी हमारे क्षेत्र में नहीं है। इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।" आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति भोपाल सिंह चांदना कहते हैं, " प्राइमरी स्कूल तो हमारे क्षेत्र में नहीं है। अलबत्ता,एक स्वास्थ्य केन्द्र जरुर है।"

जनता आप से कब मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं,"सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मिलता हूं। वैसे इमरजेंसी में कोई कभी भी मिल सकता है।" आपका भविष्य का क्या प्लान? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति भोपाल सिंह चांदना तपाक से कहते हैं," चुनाव लड़ूंगा। इस बार तो ईश्वर ने चाहा तो मेरा वार्ड़ महिला वार्ड से पुरुष वार्ड में तब्दील हो जाएगा। जहां तक उम्मीद है जीतूंगा भी क्योंकि हमने काम किया है। जनता का आशीर्वाद एक बार फिर हमें ही मिलेगा।"

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story