Meerut Nagar Nigam Ward No.12: मेरठ नगर निगम वार्ड-12 के पार्षद अमित, जो काम आजादी के कई सालों में नहीं हुआ था, वह मैने पांच साल में किया है

Meerut Nagar Nigam Ward No.12: मेरठ नगर निगम वार्ड-12 (शोभापुर) के पार्षद अमित ने कहा कि जो काम आजादी के कई सालों में नहीं हुआ था, वह मैने पांच साल में किया है।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2022 12:49 PM GMT (Updated on: 6 Oct 2022 3:03 PM GMT)
meerut nagar nigam ward number 12 Shobhapur parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड-12 (शोभापुर) के पार्षद अमित

Meerut Nagar Nigam Ward No.12: करीब 38 वर्षीय अमित नगर निगम के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड-12 (शोभापुर) के पार्षद हैं। उनका दावा है कि उनके वार्ड में आजादी के बाद 70 सालों में जो काम नहीं हुआ था, वह उन्होंने पांच साल में किया है। वह अपने जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इस संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वार्ड में करीब दस करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। कोई उनपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। वहीं कोरोना संकट हो या कोई विपत्ति हर समय लोगों के साथ जरूरत में खड़े हुए हैं।

बकौल,अमित,- करीब 30 हजार की आबादी वाले मेरे वार्ड में शमशान घाट की समस्या का समाधान आजादी के 70 सालों बाद भी नही हो सका था। जब मैं पहली बार इस वार्ड से बसपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आया तो सबसे पहले मैने इसी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की,जिसमें सफलता मिली। अमित के अनुसार शमशान घाट के लिए सबसे पहले शोभापुर की जमीन जो भू-माफिया के कब्जे में थी, उसको मुक्त कराया । फिर उस पर करीब 70 लाख के बजट में शमशान घाट का निर्माण शुरु करवाया है। इसमें शमशान घाट की चाहरदीवारी करवाई,टीन शैड आदि कार्य कराए गए। इसके अलावा हाइवे से जुड़े शोभापुर मार्ग का निमार्ण जो कि करीब डेढ़ करोड़ का बजट था, उसको भी कराया। क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण यहां जलभराव की समस्या आम थी। इसके समाधान के लिए शोभापुर होली चौक से जवाहर नगर तक नाला निर्माण कराया,जो कि करीब एक करोड़ 22 लाख का बजट था। यही नही, नाले के बराबर में टाइल्स लगवाई।

अमित कहते हैं ,इसी तरह रोहटा रोड दवाई फैक्ट्री से विकास एनक्लेव तक नाला निर्माण का कार्य मेरे लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नही था। लेकिन मैने इस कार्य को भी एक करोड़ 11 लाख के बजट में कराने में कामयाबी हासिल की। जवाहर नगर मुख्य मार्ग जो कि 85 लाख का बजट था बनवाया। नगर निगम अफसरों का सहयोग मिला आपको। इस सवाल का तपाक से जवाब देते हुए अमित कहते हैं अगर नगर निगम अफसरों का सहयोग नही मिलता तो तो मैं 10 करोड़ के विकास कार्य कैसे करा पाता। अमित के अनुसार उनके वार्ड में एक प्राथमिक पाठशाला है,जिसकी हालत ठीक नही है। हालांकि मेरे द्वारा इसकी हालत सुधारने के प्रयास भी किए गए। लेकिन बजट के अभाव में ऐसा नही हो सका।

अमित के अनुसार वें अपना रोल मॉडल बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को मानते हैं। जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में अमित तपाक से कहते हैं,मेरे घर के बाहर मिलने के समय का कोई बोर्ड नही लगा है। मैं हर समय अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध था,हूं और आगे भी भी रहूंगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story