Meerut Nagar Nigam Ward No.15: मेरठ वार्ड 15 (मुल्तान नगर) के पार्षद कुलदीप सेन, काम में विश्वास करते हैं बातों में नही

Meerut Nagar Nigam Ward No.15 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड 15 (मुल्तान नगर) के पार्षद कुलदीप सेन ने कहा कि हम काम करने में विश्वास करते हैं बातों में नही।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2022 1:06 PM GMT (Updated on: 6 Oct 2022 3:05 PM GMT)
meerut nagar nigam ward number 15 Multan Nagar parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड 15 (मुल्तान नगर) के पार्षद कुलदीप सेन

Meerut Nagar Nigam Ward No.15 मेरठ नगर निगम के करीब 40 हजार आबादी वाले वार्ड 15(मुल्तान नगर) के पार्षद कुलदीप सेन बीएसपी के टिकट पर पार्षद बने हैं। हालांकि वर्तमान में वें समाजवादी पार्टी में हैं। दूसरे विपक्षी दलों के पार्षदों की तरह उनकी भी यह शिकायत है कि नगर निगम अफसर उन्हें सहयोग नही करते हैं। न्यूजट्रैक संवाददाता से बातचीत में करीब 36 वर्षीय कुलदीप सिंह की मानें तो वें अब तक अपने वार्ड के लिए करीब छह करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुके हैं।

कुलदीप सेन के अनुसार पार्षद के रूप में यह उनका पहला टर्म है। कुलदीप सेन 23.28 फीसदी मत पाकर पार्षदी का चुनाव जीते थे। वार्ड में कराए गए विकास कार्यो के वावत पूछने पर उनका कहना था कि शेखपुरा-मोक्षपुरी-पुष्पविहार में नाला बनवाया है,जो कि क्षेत्र के लोंगो की मांग के बावजूद नही बन सका था। मैने चुनाव जीतने के बाद इस काम को कराने की ठानी और करीब एक करोड़ 40 लाख के बजट में यह नाला बनवाने में सफल भी हुआ। बागपत रोड़ से शेखपुरा रोड बनवाई।एक पार्षद के रूप में क्या आपके सामने कभी कोई ऐसा मामला आया है जिसे हल करना मुश्किल था? इस सवाल के जवाब में कुलदीप सेन कहते हैं। बागपत रोड पर मलियाना फ्लाई ओवर के नीचे जो नाला है उसको मैं काफी कोशिशों के बाद भी नही करा सका। इसके अलावा मेरे क्षेत्र में दो प्राइमरी स्कूल हैं जिनमें एक की हालत बहुत ही नाजुक है उसको भी में अपनी काफी कोशिशों के बाद सुधार नही सका।

कुलदीप सेन के अनुसार क्षेत्र की जनता के लिए वह सुबह छह बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहते हैं। वह कहते हैं,बेशक मैं बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीता और अब सपा में हूं। लेकिन ,मैं अपनी जनता के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव नही करता हूं। क्षेत्र के सभी लोग मेरे लिए आदरणीय हैं चाहे वो किसी भी धर्म,जाति और पार्टी से जुड़े हों। कुलदीप सेन अपना रोल मॉडल डॉ.हरविन्दरजी को मानते हैं। संवाददाता के इस सवाल पर कि राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? कुलदीप सेन मुस्कारते हुए इतना ही कहते हैं,प्रॉपर्टी डीलिंग का करता और क्या करता।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story