Meerut Nagar Nigam Ward No.21: मेरठ वार्ड-21 के पार्षद परमानन्द, नगर निगम अफसर फोन तक नही उठाते

Meerut Nagar Nigam Ward No.21 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड-21 के पार्षद परमानन्द ने नगर निगम अफसरों पर आरोप लगाया है कि नगर निगम अफसर फोन तक नही उठाते हैं।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2022 1:25 PM GMT (Updated on: 6 Oct 2022 3:08 PM GMT)
Meerut Nagar Nigam Ward No.21 Parshad
X

Meerut Nagar Nigam Ward No.21 Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.21 Parshad: बीएसपी के टिकट पर जीत कर पहली बार मेरठ नगर निगम वार्ड 21 (तुलसी कालोनी) के पार्षद बने परमानन्द नगर निगम अफसरों से बेहज नाराज हैं। न्यूजट्रैक से बातचीत में नगर निगम अफसरों से अपनी नाराजगी जताते हुए करीब 47 वर्षीय परमानन्द कहते हैं, "हम बीएसपी वाले हैं बीजेपी वाले हमारी सुनते ही कहाँ हैं।" परमानन्द आगे कहते हैं," मेरे क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख है,जो कि अपने आप में काफी बड़ी आबादी है। जाहिर है कि क्षेत्र की समस्याएं भी बड़ी होंगी। इन समस्याओं के समाधान के लिए मेरे द्वारा जितने प्रयास संभव थे वो मेरे द्वारा किये गये। लेकिन नगर निगम अफसरों का सहयोग नही मिल पाने के कारण मैं करीब डेढ़ करोड़ रूपये के ही विकास कार्य करा सका। क्यों मैं बीएसपी का पार्षद हूं इसलिए नगर निगम अफसर बात करना तो दूर की बात है मेरा फोन तक नही उठाते हैं।"

आपने क्षेत्र में क्या खास काम कराए हैं पूछने पर परमानन्द कहते हैं,सरकारी अफसरों का सहयोग नही मिलने के बावजूद मैने भाग-दौड़ करके क्षेत्र में 100 बेड का हॉस्पिटल का निर्माण कराया। इसके अलावा इवीएम का स्ट्रांग रुम का निर्माण कराया। क्षेत्र की समस्याओं की बाबत पूछने पर परमानन्द बताते हैं,- मेरे क्षेत्र में कुछ गलियां पानी से बची हुई है। रहा सवाल सीवेज व्यवस्था का तो उसकी व्यवस्था बहुत खराब है। एक पार्षद के रूप में क्या आपके सामने कभी कोई ऐसा मामला आया है जिसे हल करना मुश्किल था? इस सवाल पर तनिक सोचते हुए परमानन्द कहते हैं,हां,मेरे इलाके में सुन्दर नगर मोहल्ला है। यहां की सारी सड़के और गलियां कच्ची है। मैने बहुत कोशिश की लेकिन,सड़के और गलियां पक्की नही बनवा सका।

जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल का परमानन्द तपाक से जवाब देते हैं,-24 घंटे में अपने क्षेत्र की जनता से मिलता हूं। मेरे यहां जाति-धर्म और पार्टी को लेकर किसी तरह का कोई भेदभाव नही है। कोई भी किसी भी समय अपनी समस्या को लेकर मुझ से मिल सकता है। राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल पर परमानन्द कहते हैं,क्या करता अपना काम करता। मैं बिजली विभाग में कान्ट्रेक्टर हूं। यही काम करता। जीवन का सबसे अच्छा क्षण किसे मानते हैं। इस सवाल के जवाब में मुस्कारते हुए परमानन्द कहते हैं,जब मैं पार्षदी का चुनाव जीता। आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल के जवाब में परमानन्द एक फिर पहले की तरह मुस्कारते हुए जवाब देते हैं-मायावती।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story