×

Meerut Nagar Nigam Ward No.37: मेरठ वार्ड-37 गंगानगर के पार्षद गुलबीर सिंह, हमेशा ईमानदारी से काम किया और आगे भी करता रहूंगा

Meerut Nagar Nigam Ward No.37 Ganganagar Parshad: पार्षद बनने के बाद अपने क्षेत्र में मेरे द्वारा करीब 17 करोड़ रुपये के कार्य अब तक कराए जा चुके हैं।

Sushil Kumar
Published on: 11 Oct 2022 1:57 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.37 Ganganagar Parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड-37 गंगानगर के पार्षद गुलबीर सिंह

Meerut Nagar Nigam Ward No.37 Ganganagar Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड -37(गंगा नगर) के करीब 50 वर्षीय पार्षद गुलवीर सिंह 49.03 फीसदी वोट लेकर पहली बार पार्षद जरुर बने हैं । लेकिन क्षेत्र के विकास कार्यो की बात करें तो उन्होंने क्षेत्र के विकास के काम कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि उनके क्षेत्र की जनता उन्हें एक बार फिर अपने पार्षद के रुप में देखना चाहती है। बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने गुलवीर सिंह कहते हैं,"मेरे क्षेत्र की आबादी 35-40 हजार से भी अधिक है। क्योंकि 2017 में यह नया वार्ड बना था। इसलिए यहां लोंगो की समस्याएं भी बहुत थीं। इसलिए चुनाव जीतने के बाद मैने इन सब समस्याओं का समाधान कराने की ठानी। अपने इस प्रयास में काफी हद तक मैं सफल भी रहा हूं। आज यहां कोई बड़ी परेशानी नहीं है।"

पार्षद बनने के बाद अपने क्षेत्र में मेरे द्वारा करीब 17 करोड़ रुपये के कार्य अब तक कराए जा चुके हैं। खास कराए गए कामों में जे,एल ब्लॉक में सड़के बनवाई। अभी एम,ओ ब्लॉक के टेंडर हैं,जो कि चार करोड़ रुपये के हैं। गंगा नगर मैन डिवाइडर रोड पर दो करोड़ रुपये का काम फिलहाल चल रहा है।

आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने हैं? इस सवाल के जवाब में गुलबीर सिंह कहते हैं,"प्राइमरी स्कूल तो मेरे क्षेत्र में कोई नहीं है। अलबत्ता,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगानगर से लगे बक्सर आर अब्दुल्लापुर में हैं।" आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल पर तनिक संकुचाते हुए गुलबीर सिंह कहते हैं,"देखो हम तो संगठन को मानते हैं। जो भी आदेश संगठन का रहता है उसको हम मानते हैं। " आप जनता को कितना समय देते हैं। इस सवाल पर गुलबीर सिंह कहते हैं,जनता की सेवा करने के लिए पार्षद बने हैं तो हमारा सारा समय जनता के लिए ही है। क्षेत्र की जनता जब चाहे हम से किसी भी समस्या को लेकर मिल सकती है। हमेशा ईमानदारी से समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया है और करता रहूंगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story