×

Meerut Nagar Nigam Ward No.39: मेरठ नगर निगम वार्ड 39 ब्रह्मपुरी के पार्षद राजीव गुप्ता, राजनीति सेवा है और कुछ नहीं

Meerut Nagar Nigam Ward No.39 Parshad: राजीव के अनुसार उनके वार्ड में फिलहाल कोई समस्या नहीं है। नगर निगम अफसरों का भी उनको सहयोग मिलता है।

Sushil Kumar
Published on: 14 Oct 2022 1:16 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.39 Parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड 39 ब्रह्मपुरी के पार्षद राजीव गुप्ता

Meerut Nagar Nigam Ward No.39 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड-39 के बीजेपी पार्षद राजीव गुप्ता काले कहते हैं,"वे राजनीति में पैसा कमाने के लिए के लिए नहीं आये थे। उनका मकसद जनता की सेवा करना है। इसी मकसद को पूरा करने के लिए वह पार्षदी का दो बार चुनाव लड़े और दोंनो बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना पूरा प्यार और आर्शीवाद दिया।नतीजन, दोंनो बार उनको चुनाव में सफलता मिली।"

राजीव गुप्ता काले की जनता में पकड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोंनो बार राजीव अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़कर जीते हैं। डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अपना रोल मॉडल मानने वाले राजीव कहते हैं,"राजनीति उनके लिए सेवा है और कुछ नहीं। मेरा भट्ठे का कारोबार है,लेकिन मैं क्योंकि जनता की सेवा के लिए हूं। इसलिए मैं 24 घंटे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रह कर उनके दुःख-दर्द सुनता हूं। उनकी खुशी और गम में हमेशा साथ खड़ा रहता हूं। भट्ठे का कारोबार मेरा छोटा भाई ही संभालता है।"

आपने अपने क्षेत्र में क्या खास काम कराए हैं। यह पूछे जाने पर राजीव कहते हैं," मैंने अपने वार्ड में करीब सवा छह करोड़ रूपये के विकास के काम कराए हैं। इसके अलावा अपने प्रयासों से दूसरे वार्ड में सवा करोड़ रुपये के काम करा चुका हूं। जहां तक खास काम की बात है तो मेरे द्वारा बागिड़यान जो कि मलिन बस्ती हैं में सड़क बनवाई गई , जो पहले कभी नहीं बनी थी। यही नहीं, 22 लाख रूपये की लागत का सामुदायिक केन्द्र बनवाया। जहां पर गरीब लड़कियों की शादी हो जाती है। लड़की पक्ष से साफ-सफाई के लिए मात्र एक हजार रुपये लिये जाते हैं।"

राजीव के अनुसार उनके वार्ड में फिलहाल कोई समस्या नहीं है। नगर निगम अफसरों का सहयेग मिलता है? इस सवाल पर राजीव कहते हैं,"हां,क्यों नहीं,उनका पूरा सहयेग मिलता है।" आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में राजीव कहते हैं,"पीने के पानी की यहां कोई समस्या नहीं है। सीवेज व्यवस्था हमारे यहां है नहीं।" राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल के जवाब में तपाक से राजीव कहते हैं," मैं आपके पहले ही बता चुका हूं कि मेरा मकसद जनता की सेवा करना है। जाहिर है कि सेवा करता। नेता बनकर ना सही समाज सेवक के रुप में करता ।लेकिन करता जनता की सेवा ही।"

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story