×

Meerut Nagar Nigam Ward No.4: मेरठ शेरगढ़ी वार्ड की पार्षद सुमन भारती, समाज सेवा के लिए सबसे सशक्त सीढ़ी है राजनीति

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: मेरे पति जगपाल क्षेत्र में जनसेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। । उन्हीं की परंपरा को निभाने के लिए मैं राजनीति में आई हूं।

Sushil Kumar
Published on: 6 Dec 2022 2:00 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2022 2:00 AM GMT)
meerut nagar nigam ward number 4 Shergarhi BJP Parshad Suman Bharti
X

meerut nagar nigam ward number 4 Shergarhi BJP Parshad Suman Bharti 

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड नबंर 4( शेरगढ़ी) की बीजेपी पार्षद सुमन भारती का दावा है कि उनका परिवार पिछले कई साल से समाज सेवा में जुटा है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए वह राजनीति में आई हैं। समाज सेवा के लिए राजनीति सबसे सशक्त सीढ़ी है। बिना राजनीति के समाज के काम व क्षेत्र के विकास को आगे नही बढ़ाया जा सकता।

अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित वार्ड की 37 वर्षीय पार्षद सुमन भारती के पति जगपाल भारती भी कार्यों में हाथ बंटाते हैं। क्षेत्र में उनकी और उनके परिवार की कितनी मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार दो बार उन्हें क्षेत्र की जनता पार्षदी के चुनाव में भारी बहुमत से जीता चुकी हैं। पिछले चुनाव में सुमन भारती 50.55 फीसदी मत लेकर जीती थीं।

आप राजनीति में कैसी आई?

इस सवाल के जवाब सुमन भारती कहती हैं,"सबसे पहली बात तो यह है कि आज महिला सशक्तिकरण का दौर है। अब ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी महिलाएं सभी कामों में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। अब महिलाएं किसी भी मायने में पीछे नहीं है। मेरे राजनीति में आने का जहां तक सवाल है। मेरा परिवार पिछले कई साल से लोगों की सेवा कर रहा है। मेरे पति जगपाल क्षेत्र में जनसेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। । उन्हीं की परंपरा को निभाने के लिए मैं राजनीति में आई हूं। जनता की सेवा करना ही मेरे परिवार का ध्येय रहा है। मेरी भी सोच जनता की सेवा करना ही है।"

पार्षद सुमन भारती के पति जगपाल भारती Newstrack से बातचीत में पार्षद द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताते हैं," हमने क्षेत्र में करीब 5-6 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इनमें नाली,खंडजे,सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र के श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराया।

कोई ऐसा काम जो कि आप कराना तो चाहते थे। लेकिन करा नहीं सके?

इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं,"हां,एक काम था,जो नहीं करा सका। दरअसल ,मेरे क्षेत्र में आई ब्लाक,तेजगढ़ी में काशीराम पार्क है। इसका सौन्दर्यकरण कराना चाहता था। लेकिन बजट के अभाव में नहीं करा सका।" नगर निगम अफसरों का सहयोग मिलने के सवाल पर पार्षद पति कहते हैं," हां,नगर निगम अफसरों का सहयोग तो मिला है। "

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है?

इस सवाल के जवाब में पार्षद पति जगपाल भारती कहते हैं,"पानी की तो हमारे क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं है। सीवर लाइन अभी हमारे क्षेत्र में डली नहीं है।"

आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है?

इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं," प्राइमरी स्कूल हमारे क्षेत्र में एक है,जिसकी हालत ठीक है। स्वास्थ्य केन्द्र हमारे क्षेत्र में हैं नहीं।"

जनता आप से कब मिल सकती है?

इस सवाल पर तपाक से पार्षद पति जगपाल भारती कहते हैं,"अजी जनता से ही तो हम हैं। जनता की सेवा करने के लिए ही तो पार्षद बनें हैं। वरना पार्षदी में मिलता ही क्या है। हम धन कमाने नहीं जनता की सेवा के लिए पार्षद बने हैं। जनता के लिए हमारे घर के दरवाजें 24 घंटे खुले रहते हैं।"

आपका भविष्य का क्या प्लान है?

इस सवाल पर पार्षद पति कहते हैं," क्षेत्र के लोग तो हमसे चुनाव लड़ने के लिए बहुत जोर दे रहे हैं। लेकिन इस बार चुनाव लड़ना मुश्किल लग रहा है। क्यों पहले हमारा वार्ड अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित था। इस बार आरक्षण बदलने की बात चल रही है। फिलहाल जो भी पार्टी का आदेश होगा करेंगे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story