×

Meerut Nagar Nigam Ward No.45: मेरठ वार्ड-45 जागृति विहार सेक्टर-3 के पार्षद सचिन त्यागी, क्षेत्र के लोग मतदाता नहीं परिवार के सदस्य हैं

Meerut Nagar Nigam Ward No.45 Jagriti Vihar Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड-45 जागृति विहार सेक्टर-3 के पार्षद सचिन त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के लोग मतदाता नहीं परिवार के सदस्य हैं।

Sushil Kumar
Published on: 11 Oct 2022 2:20 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.45 Jagriti Vihar Parshad
X

मेरठ नगर निगम वार्ड-45 जागृति विहार सेक्टर-3 के पार्षद सचिन त्यागी

Meerut Nagar Nigam Ward No.45 Jagriti Vihar Parshad: नगर निगम वार्ड-45(जागृति विहार सेक्टर-3)पार्षद सचिन त्यागी क्षेत्र के लोंगो को मतदाता नही अपने ही परिवार का हिस्सा मानते हैं। सचिन त्यागी ने यह बात तब कहीं जब उनसे क्षेत्र की जनता से मिलने का समय पूछा गया। उन्होंने कहा-वैसे तो मेरा जनता से मिलने का समय सुबह 7 से 10 बजे तक है। लेकिन,ऐसा भी नहीं है कि मैं जनता से इसी टाइम ही मिलता हूं। जनता को तो मैं अपने ही परिवार का सदस्य मानता हूं। परिवार के सदस्य के लिए कोई टाइम की लिमिट थोड़ा ही होती है। जरुरत पड़ने पर क्षेत्र के लोग कभी भी मुझसे मिल सकते हैं।

पार्षद के रूप में सचिन त्यागी अपना पहला टर्म बताते हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े सचिन त्यागी को 49.53 मत मिले थे। यह उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता बताता है। सचिन त्यागी के अनुसार उनके क्षेत्र में स्कूल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ नहीं है। अपने क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति भी सचिन त्यागी ठीक बताते हैं।

एक पार्षद के रूप में क्षेत्र के लिए किये गये कामों की जानकारी देते हुए बीजेपी पार्षद सचिन बताते हैं, मेरे पांच साल के कार्यकाल का काफी समय तो कोरोना और चुनाव आचार संहिता की भेट चढ़ गया। फिर भी मेरे द्वारा जहां तक भी संभव हो सकता था, उनता प्रयास क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत से किया गया। करीब-4-5 करोड़ रुपये के काम मेरे द्वारा क्षेत्र के लिए कराए गए हैं। इनमें खासतौर पर अमृत योजना में क्षेत्र के पार्को (बी ब्लॊक,सेक्टर एक और दो) का करीब तीन करोड़ रुपये के बजट में सौन्दर्यकरण कराया जाना शामिल है। इसके अलावा हमारे क्षेत्र में एक नाला है। यहां कूड़ा पड़ा रहता था। हमने इसकी सफाई करा कर इसको ग्रीन बेल्ट में तब्दील करते हुए बहुत ही सुन्दर पार्क का निर्माण कराया है।

राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल के जवाब में सचिन त्यागी कहते हैं,समाज सेवा ही करता। असल में राजनीति में ही मैं समाज सेवा करने के लिए आया हूं। पैसा कमाने नहीं। आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल पर मुस्कारते हुए सचिन त्यागी कहते हैं-क्षेत्रीय सांसद राजेन्द्र अग्रवाल मेरे रोल मॊडल हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story