×

Meerut Nagar Nigam Ward No.51: मेरठ साबुन गोदाम वार्ड-51 की पार्षद दीपिका गुप्ता, हमारे जाने के बाद लोग हमें याद रखे,यही हमारे लिए काफी है

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: जनहित उनका ध्येय होता है और जनता की खुशहाली के लिए वे प्रतिबद्धता से हर समय प्रयासरत रहती हैं।

Sushil Kumar
Published on: 12 Oct 2022 7:16 AM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad
X

मेरठ नगर निगम साबुन गोदाम वार्ड-51 की पार्षद दीपिका गुप्ता

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: नगर निगम वार्ड 51(साबुन गोदाम) की पार्षद दीपिका गुप्ता पोस्ट ग्रेजुएट हैं। गुप्ता पटेल और उनके पति अमित कुमार गुप्ता नगर के उन चुनिंदा जनप्रिय राजनेताओं में शुमार है, जो आमजन से सरलता से मिलते हैं, सहजता से उपलब्ध होते हैं और सहृदयता से जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनहित उनका ध्येय होता है और जनता की खुशहाली के लिए वे प्रतिबद्धता से हर समय प्रयासरत रहते हैं। बेशक पार्षद दीपिका गुप्ता हैं लेकिन,बात अगर जन-कल्याण के कार्यो की हो तो दंपति एक साथ मिलकर उसके लिए संघर्ष करते दिखते हैं। दीपिका गुप्ता कहती है,"हमारे जाने के बाद लोग हमें हमारे कामों और व्यवहार के कारण याद रखे,यही हमारे लिए काफी है। यही हमारी इच्छा है।"

दीपिका कहती हैं,"मेरे वार्ड में करीब 10 करोड़ रुपये के काम हुए हैं। एक नाले का निर्माण कार्य है। यह चार करोड़ रुपये कार्य है जो चल रहा है। इसमें लगभग 40 कॊलोनियों का पानी आने वाला है। यह एक बहुत बड़ा काम था क्योंकि बागपत रोड के लोग जलभराव से परेशान थे। इस नाले के निर्माण होने से लोंगो की यह समस्या खत्म हो जाएगी। दूसरा काम मलियाना फ्लाई ओवर के ऊपर लाइट लगवाने का किया है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में चलने वाली डेयरियों पर अंकुश लगाने के लिए भी हमने अभियान चलाया। बाकी विकास कार्य तो बहुत हैं । जिनको गिनाना बैठे तो काफी समय लग जाएगा। इसके अलावा शेखपुरा रोड का निर्माण जो कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का काम था हमने कराया।"

आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है । इस सवाल के जवाब में दीपिका कहती हैं,"प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक ही है। नया ही बना है। इसकी हालत भी ठीक है। प्राइमरी स्कूल दो हैं। इनमें एक स्कूल जो कि चन्दऱलोक इलाके में हैं उसकी हालत खराब है। स्कूल में जलभराव रहता है। रास्ते कच्चे हैं। इमारत भी पुरानी है। हालांकि इसमें सुधार के लिए हम प्रयासरत हैं।" पार्षद के रूप में आपका कौन सा टर्म है। इस सवाल के जवाब में दीपिका कहती है-पहला टर्म है। बीजेपी के टिकट पर जीते हैं। गौरतलब है कि चुनाव में दीपिका को 32.9 फीसदी मत मिले थे।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं,"पानी को लेकर एक समस्या है,जिसके लिए हम पूरे पांच साल जूझते रहे।" दरअसल,जवाहर लाल नेहरू येजना के तहत जो पानी भोला की झाल से आ रहा है। हमने अधिकारियो से कहा भी पत्र भी लिखे। लेकिन अफसरों ने इस मामले में हमारी सरकार को पीछे करा। इसमें हमारा कहना यह था कि यह जो गंगा जल सप्लाई की हम बात करते हैं। बागपत रोड के लोंगो को हम पानी नहीं दिलवा पा रहे हैं। और आप पानी को ले जाकर मंगल पांडे की साइड में दे रहे हो। बागपत रोड और आसपास यह जो लाखो लोंग रह रहे हैं। इनको भी अगर यह पानी मिलने लगेगा तो जल-दोहन का कार्य जो लोंगो ने सबमर्सिबल पंप इतने हैवी-हैवी लगा रखे हैं। वो रुक जाएंगे।लेकिन इसमें अफसरों की बड़ी विफलता रही।

कई बार नगर निगम सदन में इसको हमारे द्वारा उठाया भी गया। लेकिन अधिकारियों ने इस पर काम नहीं किया यह काम हमारा अधूरा रह गया। पार्षद पति आगे कहते हैं,"यह जो नगर निगम के अफसर मेरठ नगर को स्मार्ट सिटी में तीसरे नम्बर पर लेकर आये हैं। लेकिन आप बागपत रोड की दुर्दशा देखिए। ट्रांसपोर्ट नगर में 10-15 लोगों के परिवार के लिए रोड़ी-डस्टर का इतना बड़ा कारोबार चला हुआ है कि यहां धूल इतनी उड़ती है कि अगर आप बिना बारिश में यहां से गुजरेंगे तो आपका चेहरा पूरा सफेद हो जाएगा। कई बार अफसरों को लिखा। लेकिन,कुछ नहीं हुआ।"

पार्षद पति कहते है,"हमारी सबसे बड़ी चाहत थी कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर पूरे बागपत रोड का सौन्दर्यकरण कराया जाए। इस रोड को हरा-भरा कराने की चाहत अफसरों की उदासीनता के कारण अधूरी रह गई। आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल पर पार्षद पति कहते हैं- हमारे दो ही रोल मॊडल है। माननीय पीएम नरेन्द्र मोदीजी और नितिन गडकरीजी। अगर आज भारत सरकार कोई काम दिखाई दे रहा है तो नितिन गडकरीजी का। आपका भविष्य का क्या प्लान है पूछे जाने पर पार्षद पति अमित कुमार मुस्कारते हुए कहते हैं,अब पार्षदी का चुनाव तो नहीं लड़ना। मेयर का लड़ना है। बाकी पार्टी का जो आदेश होगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story