×

Meerut Nagar Nigam Ward No.64: मेरठ उत्तरी पटेल नगर, थापर नगर वार्ड की पार्षद सुनीता, विकास के लिए हमेशा रहती हूँ तत्पर

Meerut Nagar Nigam Ward No.64: इलाके की जनता के लिए बहुत कुछ करने का अरमान संजोए सुनीता कहती हैं कि मेयर शहर के विकास की राह में रोड़ा बनी हुई हैं।

Sushil Kumar
Published on: 15 Oct 2022 4:59 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.64
X

Meerut Nagar Nigam Ward No.64 Patel Nagar Thapar Nagar Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.64 Patel Nagar Thapar Nagar Parshad: वार्ड के विकास के लिए तत्पर श्रीमती सुनीता का पार्षदी का दूसरा टर्म है। 2012 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाली सुनीता पिछला चुनाव बीजेपी के टिकट पर जीती थीं। सुनीता कहती हैं कि उनकी प्राथमिकता सूची में टूटी हुई सड़कों का पुनर्निर्माण कराना, सीवरेज समस्या से जनता को निजात दिलाना और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना है। वार्ड-64 (उत्तरी पटेल नगर, थापरनगर) से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनी सुनीता को चुनाव में 29.62 फीसदी वोट मिले थे। क्षेत्र में उनकी पहचान धर्म-निरपेक्ष नेताओं में होती है। यही वजह है कि मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके में जनता ने उनको दूसरी बार चुना है। सुनीता ऐसी नेताओं में शुमार हैं, जो आमजन से सरलता से मिलते हैं, सहजता से उपलब्ध होते हैं और सहृदयता से जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनहित उनका ध्येय होता है और जनता की खुशहाली के लिए वे प्रतिबद्धता से हर समय प्रयासरत रहते हैं।

इलाके की जनता के लिए बहुत कुछ करने का अरमान संजोए सुनीता कहती हैं कि मेयर शहर के विकास की राह में रोड़ा बनी हुई हैं। इलाके का विकास तो हम कराना चाहते हैं, प्रस्ताव भी तैयार हैं । लेकिन मेयर गंभीर नहीं हैं। वह अपने इलाके में तो काम करा लेती हैं। लेकिन दूसरे इलाकों के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया है। सुनीता मेयर का नाम लिए बगैर कहती हैं- वें (सुनीता वर्मा)बसपा से मेयर बनी । पता नहीं बसपा से सपा में आ गई। मेयर नगर निगम की अध्यक्ष होती हैं। इस नाते नगर के विकास के कामों की जिम्मेदारी मेयर की होती है। लेकिन वह अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रही हैं। एक सोची-समझी साजिश के तहत पार्षदों के लिए फंड मुहैया नहीं करा रही है । ताकि भाजपा की छवि को खराब किया जा सके। वह कहती हैं कि राजनीति में उलझी मेयर को इतना भी समझ नहीं आ रहा कि उनकी इस राजनीतिक विद्वेष की धारणा से नुकसान तो आम जनता को ही झेलना पड़ रहा है।

बीजेपी पार्षद सुनीता के अनुसार पिछले कार्यकाल में काफी समय तो कोरोना में चला गया। फिर बोर्ड मीटिंग भी नहीं हो रही। होती भी है तो हमारी सुनी नहीं जाती। ये लोग अपनी चलाते हैं। मेरे क्षेत्र की सड़के टूटी पड़ी हैं। खस्ता हालत है। लेकिन हमारे प्रयासों के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में सुनीता इतना ही कहती है-मेरे यहां कोई टाइम नहीं है। जब मर्जी आओ, अपना काम कराकर ले मेरठ नगर निगम उत्तरी पटेल नगर थापर नगर वार्ड संख्या 64 की पार्षद सुनीता कहती हैं वार्ड के विकास के लिए हमेशा रहती हूँ तत्पर,भाजपा की छवि ख़राब कर रही हैं मेयरजाओ।

Admin 2

Admin 2

Next Story