×

Meerut Nagar Nigam Ward No.65: मेरठ खैरनगर वार्ड के पार्षद सऊद फैजी एडवोकेट, चमकने लिए नहीं लोंगो का दिल जीते के लिए मेहनत करते हैं

Meerut Nagar Nigam Ward No.65 Khair Nagar Parshad: पार्षद सऊद फैजी के अनुसार वे अपने वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास का काम करा चुके हैं।

Sushil Kumar
Published on: 15 Oct 2022 4:45 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.65 Khair Nagar Parshad
X

Meerut Nagar Nigam Ward No.65 Khair Nagar Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.65 Khair Nagar Parshad: नगर निगम वार्ड-65 के पार्षद सऊद फैजी एडवोकेट जन सरोकार से जुड़े मामलों में बहुत आगे रहते हैं। जैसे कि गरीब औरतों के फार्म भरवा कर उनको गैस कनेक्शन वितरण कराना। उनका कहना है कि लोग पैसा खर्च करते हैं चमकने के लिए ,हम मेहनत करते हैं दिल जीतने के लिए। पिछले चुनाव में सऊद फैजी पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव में खड़े हुए और जीते भी। उनको चुनाव में 12.06 फीसदी मत मिले थे। पार्षद सऊद फैजी के अनुसार वे अपने वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास का काम करा चुके हैं। इन कामों में खैरनगर दवाई मार्किट की सड़क और कुछ गलियों का निर्माण शामिल है।

सऊद फैजी के कामों में जली कोठी में सोडियम लाइट हटा कर सब जगह एलइडी लाइट लगवाया जाना,खैर नगर गुलर वाली गली का समर्सिबल ठीक कराना और केले वाली गली अप्सरा सिनेमा के पीछे नाली का निर्माण कराया जाना शामिल है। इसके अलावा खैरनगर पत्थर वाली मस्जिद के पास नई लाइट लगवाई। सऊज फैजी की एक खासियत यह भी है कि वे कहीं से भी शिकायत मिलते ही तुरन्त उसके समाधान के लिए सक्रिय हो जाते हैं। जैसे कि उन्हें खैर नगर पुलिस चौकी के पास काफी समय से नाले बंद पड़े होने की शिकायत मिली तो उन्होंने तुरन्त क्षेत्र में सफाई अभियान चलवा कर नालों की सफाई करवाई।

आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है? इस सवाल के जवाब में सऊद फैजी कहते हैं," हमारे क्षेत्र में दो प्राइमरी स्कूल हैं,दोनों की हालत ठीक है। स्वास्थ्य केन्द्र के नाम पर हमारे क्षेत्र में पीएल शर्मा अस्पताल है।" आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में सऊद फैजी कहते हैं,"पानी और सीवर को लेकर हमारे यहां कोई दिक्कत नहीं है।" जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में सऊद फैजी कहते हैं-सुबह 8 बजे दस बजे तक और शाम को 5 बजे से रात के आठ बजे तक मैं जनता से मिलता हूं।

Admin 2

Admin 2

Next Story