Meerut Nagar Nigam Ward No.72: मेरठ नगर निगम वार्ड 72 पूर्वी इस्लामाबाद के पार्षद अहसान अंसारी, नगर निगम अफसरों से परेशान हैं,कोई काम नहीं हो रहे

Meerut Nagar Nigam Ward No.72 Purvi Islamabad Parshad: न्यूजट्रैक के साथ बातचीत में अपना दुखड़ा रोते हुए अहसान अंसारी कहते हैं,”मेरे वार्ड में करीब एक करोड़ रुपये का काम हुआ है।

Sushil Kumar
Published on: 13 Oct 2022 2:17 PM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.72 Purvi Islamabad Parshad
X

Meerut Nagar Nigam Ward No.72 Purvi Islamabad Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.72 Purvi Islamabad Parshad: भाईजान,काम तो बहुत कराने थे। लेकिन क्या करें। काम हो नहीं पा रहे। इस बात को लेकर मैं ही नहीं आमतौर पर सभी पार्षद परेशान हैं। यह कहना है 40 हजार आबादी वाले नगर निगम वार्ड -62 के पार्षद अहसान अंसारी का। पहली बार पार्षद बने अहसान अंसारी को चुनाव में 28.48 फीसदी मत मिले थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े अहसान अंसारी की क्षेत्र के लोंगो के बीच अहमियत का पता इसी बात से लगता है कि पिछले चुनाव में जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो अंसारी ने आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीत कर पार्टी को अपनी हैसियत और उम्मीदवार चयन की गलती का अहसास कराया।

न्यूजट्रैक के साथ बातचीत में अपना दुखड़ा रोते हुए अहसान अंसारी कहते हैं,"मेरे वार्ड में करीब एक करोड़ रुपये का काम हुआ है। इसमें बड़े काम के नाम पर केवल आजाद रोड का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा करीब 80 लाख रूपये के अन्य काम हुए हैं।" वजह पूछने पर अहसान अंसारी कहते हैं-भाईजान जब ठेकेदारों के पेमेन्ट ही नहीं होंगे तो फिर ठेकेदार क्यों डालेंगे टेंडर। नतीजा यह है कि हापुड़ अड्डे से लेकर भूमियापुल आर कमेले के पुल से शायम नगर पुल,लिसाड़ी गेट तक सड़क बुरी तरह से टूटी पड़ी है। रोज रिक्शे पलट रहे हैं। लोग हमें गाली देते हैं। लेकिन इसमें हम क्या करें। हम तो कोशिश कर-कर के हार गए। कोई सुनवाई नहीं हो रही। हमारी ही नहीं दूसरे पार्षदों का भी यही हाल है।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है- इस सवाल पर अहसान अंसारी कहते हैं,"सीवर लाइन अभी डली है। कुछ काम अभी रह रहा है। रही बात पीने के पीनी की तो उसका बहुत बुरा हाल है। इस्लामाबाद,विकासपुरी आदि कई इलाकों में लोंगो के घरों के नलों में गंदा पानी आ रहा है। हम शिकायत करते हैं तो कोई फोन ही नहीं उठाता। एक हमारे इलाके में गोबर की समस्या बहुत बड़ी है। गोबर बहाने में पानी बरबाद किया जा रहा है।" आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है। इस सवाल पर अंसारी कहते हैं,"हमारे क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र एक राम नगर में है। इसकी हालत ठीक है।"

जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में अहसान अंसारी कहते हैं-सुबह साढ़े छह बजे घर से निकलता हूं। फिर रात को एक बजे ही घर में घुसता हूं। इस दौरान क्षेत्र के लोंगो के बीच में ही रहता हूं। कोई कभी भी फोन कर ले तुरन्त रिसीव करता हूं। अगर उस समय किसी वजह से संभव नहीं होता तो बाद में कॉल बैक करता हूं। राजनीति में नहीं आते तो क्या करते?इस सवाल पर तपाक से अहसान अंसारी कहते हैं,"जनता की सेवा ही करता।" आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल के जवाब में अहसान अंसारी कहते है-क्षेत्र के तमाम बुजुर्ग मेरे रोल मॉडल है। बुजुर्गो का मैं बहुत सम्मान करता हूं। वैसे सम्मान तो मैं छोटे-बड़े सभी का करता हूं। आप दूसरे का सम्मान करेंगे तभी तो कोई आपका सम्मान करेगा।

Admin 2

Admin 2

Next Story