×

Meerut Nagar Nigam Ward No. 87: मेरठ जाकिर हुसैन कालोनी दक्षिणी वार्ड की पार्षद जरीना, क्षेत्र का विकास करने के लिए ही पार्षदी की राह चुनी

Meerut Nagar Nigam Ward No. 87 Parshad: पार्षद पति सिराज सैफी Newstrack से बातचीत में कहते हैं, "हमने पार्षदी की राह ही क्षेत्र के विकास के लिए चुनी थी।"

Sushil Kumar
Published on: 29 Oct 2022 11:00 AM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No. 87 Parshad
X

 मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 87 जाकिर हुसैन कालोनी, दक्षिणी की पार्षद जरीना

Meerut Nagar Nigam Ward No. 87: नगर निगम वार्ड-87 में शहर के पुराने इलाके शामिल हैं। करीब 12 हजार की आबादी वाले इस वार्ड की पार्षद जरीना हैं। जरीना का पार्षदी के रुप में यह दूसरा टर्म है। 2012 के चुनाव में वें लोकदल को टिकट पर पार्षद बनी थी। 2017 के चुनाव में जरीना ने बीएसपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा। चुनाव में 33.13 फीसदी वोट लेकर वह एक बार फिर पार्षद बनी। वैसे जैसा कि उनके पति सिराज सैफी बताते हैं सौ फीसदी घरेलू महिला है।

पार्षद पति सिराज सैफी Newstrack से बातचीत में कहते हैं, "हमने पार्षदी की राह ही क्षेत्र के विकास के लिए चुनी थी।" वह कहते हैं, "जब हम यहां आए उस उस समय मेरठ नगर निगम नहीं नगर पालिका था। मेरे वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा था। न सड़के थी न गली और न ही पानी वगैरह की व्यवस्था थी। हमने क्षेत्र की हालत सुधारने का बीड़ा उठाया। क्योंकि यह काम पार्षद बनकर और ज्यादा अच्छी तरह से हो सकता था। इसलिए हमने पार्षद बनने का निर्णय लिया। क्योंकि हमारा वार्ड महिला आरक्षित था। इसलिए हमने अपनी पत्नी को 2012 में लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़वाया। क्योंकि हमने बिना पार्षद बने भी क्षेत्र के विकास के लिए काफी संघर्ष किया था। इसलिए क्षेत्र की जनता ने हमें विजयी बनाया। 2017 के चुनाव में मेरी पत्नी बसपा के टकट पर चुनाव लड़ी। अपने काम की बदौलत हमें एक बार फिर चुनाव में विजय हासिल हुई।

पार्षद पति के अनुसार पिछले पांच साल में करीब ढाई साल कोरोना में निकल गये। फिर भी हमने अपने प्रयासों से क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए। इनमें इलाके की टूटी सड़के, गलियां आदि का निर्माण करवाया। कोई काम ऐसा भी है जो कि आप कोशिश करके भी नहीं करा सके। इस सवाल पर पार्षद पति सिराज सैफी कहते हैं, "हां,क्षेत्र की एक मेन रोड का निर्माण मैं नहीं करा सका, जिसका मुझे अफसोस है। दरअसल,मेन रोड चमड़ा पैंठ तिराहे से उस्मान बावर्ची तक की रोड की दशा बहुत खराब पड़ी है। इसको मैं बनवाना चाहता था। प्रयास भी बहुत किये। लेकिन ,सफल नहीं हो सका।"

आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं," ना तो प्राइमरी स्कूल हैं ना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हमारे क्षेत्र में।" आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं," डॉ.भीमराव अम्बेडकर हमारे आदर्श हैं।" जनता आप से कब मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में पार्षद पति सिराज सैफी कहते हैं," मैं सुबह साढ़े नौ बजे तक घर पर ही मिलता हूं। अगर किसी को मेरी जरुरत होती हैं तो वो मुझे फोन कर लेता है। फिर हम कहीं पर भी मिल लेते हैं। कोई कहता है तो उसके घर भी पहुंच जाता हूं। आखिर क्षेत्र मेरा परिवार और यहां की जनता मेरे परिवार की सदस्य ही तो है।"

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story