×

Meerut Nagar Nigam Ward No.88: मेरठ श्याम नगर पूर्वी वार्ड के पार्षद पति मो.तय्यब, लोगों की सेवा के लिए पार्षद बनने का निर्णय लिया

Meerut Nagar Nigam Ward No.88 Parshad: जनता के प्यार और सहयोग के कारण पार्षद बने हैं, मैं जनता के किसी काम आऊं तो इससे बड़ा मेरे लिए सौभाग्य और क्या हो सकता है।

Sushil Kumar
Published on: 17 Oct 2022 6:37 AM GMT
Meerut Nagar Nigam Ward No.88 Parshad
X

 मेरठ नगर निगम वार्ड-88 श्याम नगर पूर्वी के पार्षद पति मो.तय्यब

Meerut Nagar Nigam Ward No.88: मन में जनसेवा का जज्बा हो, साहस बना रहे तो जीत मिल ही जाती है। ऐसा ही हुआ मेरठ नगर निगम के वार्ड 88 पार्षद पति मो.तय्यब के साथ। मो.तय्यब कहते हैं," आम लोगों की सेवा के लिए पार्षद बनने का निर्णय लिया था। लेकिन सीट महिला आरक्षित होने के कारण पत्नी meerut nagar nigam ward number 88 Shyam Nagar Purvi BSP Parshad Shabra achievements last five years and Meerut Nagar Nigam- Complete Ward List 2022 UP Nagar Nikay Chunav 2022 को बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ाना पड़ा। लोगो का समर्थन पहले से ही हमारे साथ था, सो चुनाव में जीत भी मिली।" बता दें कि 2017 के चुनाव में शाबरा को बीएसपी उम्मीदवार के रुप में 22.32 फीसदी वोट मिले थे।

पार्षद पति के अनुसार उनका बस चलता तो वह अपने वार्ड को पांच साल में जन्नत बना डालते। लेकिन क्या करें। पार्षद की अपनी एक लिमिट होती है। उससे ज्यादा पार्षद कुछ नहीं कर सकता। लेकिन फिर भी दिन-रात भाग-दौड़ करके अपने वार्ड के विकास के लिए पांच साल में जितना काम करा सकता था। उतना काम मैनें कराया है। अब तक अपने वार्ड में करीब सात करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुका हूं।

विशेष काम की बात करें तो पिलोखड़ी पुल से लेकर चार खंभा तक सड़क का निर्माण कराया। इसके अलावा खजूर के पेड़ से चार खंभा तक नाले का निर्माण कराया। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे काम कराए। पार्षद पति कहते हैं," पांच साल में हम ज्यादा काम इसलिए भी नहीं करा सके। क्योंकि पांच साल के कार्यकाल में हमें करीब ढाई साल ही काम करने का मौका मिल पाया है। क्योंकि ढाई साल तो कोरोना में ही चले गये।"

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल के जवाब में पार्षद पति तय्यब कहते हैं," पीने के पानी की थोड़ी प्रॉब्लम है। क्यों कि ट्यूबवैल कम हैं। पाइप लीकेज के कारण भोले की झाल का पानी भी गंदा आ रहा है। सीवर अभी चालू नहीं है,जिसके कारण बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। वैसे,इन समस्याओं के निराकरण का मेरे द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।"

पार्षद पति मो.तय्यब के अनुसार उनके क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक भी नहीं है। जनता आप से कब मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में मो.तय्यब कहते हैं, वैसे तो मैं सुबह सात बजे से 11 बजे तक मिलता हूं। फिर लोंगो के काम से नगर निगम व अन्य सरकारी दफ्तर जाना पड़ता है। शाम को फिर सात बजे से जनता से तब तक मिलता हूं जब तक कि जनता मिलती है। चाहे कितनी भी रात हो जाए। फिर रुक कर कहते हैं-आखिर जनता के प्यार और सहयोग के कारण ही तो पार्षद बने हैं। मैं जनता के किसी काम आऊं तो इससे बड़ा मेरे लिए सौभाग्य और क्या हो सकता है।

आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं? इस सवाल के जवाब में मो.तय्यब इतना ही कहते है,"पूर्व विधायक योगेश वर्माजी ही मेरे रोल मॊडल हैं।"

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story