Meerut Nagar Nigam Ward No.3: मेरठ-वार्ड तीन के पार्षद राज कुमार सिंह, नगर निगम अफसर विकास कार्यो में रोड़ा हैं

Meerut Nagar Nigam Ward No.3: बसपा पार्षद राजकुमार सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र में अनगिनत समस्याएं हैं लेकिन इन समस्याओं के समाधान में नगर निगम के अधिकारी रोड़ा बने हुए हैं।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2022 12:20 PM GMT (Updated on: 6 Oct 2022 3:00 PM GMT)
Meerut Nagar Nigam Ward No.3 Parshad
X

 बसपा पार्षद राजकुमार सिंह

Meerut Nagar Nigam Ward No.3: करीब 55 हजार की आबादी वाले वार्ड तीन(भगवतपुरा) के पार्षद राजकुमार सिंह भी उन पार्षदों में शामिल है ‌,जो कि नगर निगम अफसरों की मनमानी से परेशान हैं। इंटर पास राजकुमार सिंह कहते हैं, हमारे वार्ड में दलित और मलिन बस्तियां हैं। स्वाभाविक है कि इन बस्तियों की अनगिनत समस्याएं हैं। इन समस्याओं के समाधान में हमारे नगर निगम के अफसर रोड़ा बने हैं। बकौल राजकुमार सिंह,-तीन करोड़ से अधिक के कार्य मैं करा चुका हूं। अभी भी करीब 70 लाख रूपये के कार्य के टैंडर नगर निगम अफसरों की मनमानी के कारण फंसे पड़े हैं। हालत यह है कि नगर निगम अफसर केवल धरना-प्रदर्शन की भाषा ही समझते हैं। अफसरों की मनमानी का यह आलम है कि मेरे क्षेत्र में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में बिजली का ट्रांसफारमर पड़ा है। लेकिन मेरी काफी भागदौड़ के बावजूद अभी तक ट्रान्सफार्मर हटाया नही जा सका है।

बसपा के टिकट पर जीत कर आये राजकुमार सिंह कहते हैं,नगर निगम महापौर सुनीता वर्मा हमारी पार्टी से जीती थी। सोचा था क्षेत्र के विकास कार्यो में अपने महापौर का काफी सहयोग मिलेगा। लेकिन,बाद में सुनीता वर्मा सपा में चली गई। ऐसे में हमें अपने क्षेत्र के विकास कार्य कराने के लिए धरना-प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ता है। बसपा के इस पार्षद के अनुसार उन्होंने अपने वार्ड में पिछले पांच साल के दौरान नाला निर्माण,सड़क,गली आदि मरम्मत के सैंकड़ों कार्य अब तक करा चुके हैं। यह ऐसे कार्य हैं जो कि पिछले 20-25 सालों से अधूरे पड़े थे। जलभराव की समस्या आदि अभी भी कई कार्य ऐसे हैं ,जो कि नगर निगम अफसरों का सहयोग नही मिलने की वजह से नही करा सका। लेकिन,कोशिश जारी है। इन कार्यो में होराम नगर(आलोक विहार) आदि में पार्क का सौंदर्यीकरण विशेष रुप से शामिल हैं।

21.88 प्रतिशत मतों से जीते बसपा पार्षद राज कुमार सिंह कहते हैं,बेशक मैं बसपा टिकट पर जीत कर पार्षद बना। लेकिन, मैने बिना किसी भेदभाव के अपने वार्ड के सभी मोहल्लों की सूरत सुधारने की कोशिश इमानदारी से की है। मेरी जनता मेरे से कभी भी किसी भी टाइम मिल सकती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story