×

Meerut News: मेरठ में BJP तिरंगा बाइक रैली, जेपी नड्डा ने किया तिरेंगे की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आव्हान

Meerut News: मेरठ में BJP तिरंगा बाइक रैलीः BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आजादी के अमृत महोत्सव के बीच मेरठ में मेरठ पहुंचे। पांच हजार बाइक के साथ नड्डा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

Sushil Kumar
Published on: 13 Aug 2022 5:33 PM GMT
BJP tricolor bike rally in Meerut: JP Nadda calls upon to dedicate his life to protect the tricolor
X

मेरठ: जेपी नड्डा ने किया तिरेंगे की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आव्हान

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने देश के नागरिकों से तिरेंगे की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आव्हान करते हुए कहा कि यह झंडा ही नहीं, आन बान शान का प्रतीक है। इससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह समर्पण का चिन्ह है। राष्ट्र के निर्माण का चिन्ह है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के बीच मेरठ में मेरठ पहुंचे। पांच हजार बाइक के साथ नड्डा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। वह अमर जवान ज्योति भी गए और 1857 की क्रांति के नायकों का पुण्य स्मरण किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी क्रांतिकारी भूमि से

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरठ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मत्वपूर्ण है और यह मेरा सौभाग्य है, मैं ऐतिहासिक नगरी में आया हूं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी क्रांतिकारी भूमि से हुआ है।

आज देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है- नड्डा

उन्होंने कहा कि यह वीर भूमि है। कहा कि देश को देश प्रेम के साथ जोड़ेंगे। आज देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिरेंगे में धर्म चक्र है। धर्म चक्र का मतलब है, ये देश कानून से चलता है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा ही फहराया जाता है। हमारी विचारधारा में राष्ट्रीय एकता दिखाई देती है। इसी को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। संबोधन के बाद तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहीद स्मारक में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा दिखा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी अध्यक्ष के करीब जाने को लेकर आपस में नोकझोंक भी दिखी। हालांकि पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story