×

UP MGNREGA Budget: मेरठ में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा, यूपी सरकार मनरेगा का बजट बढ़ाएगी

UP MGNREGA Budget: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मनरेगा का बजट बढ़ाएगी। इस बात के संकेत आज यहां आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए हैं।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 12 May 2022 6:00 PM GMT (Updated on: 12 May 2022 6:22 PM GMT)
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said in Meerut – Uttar Pradesh government will increase the budget of MNREGA
X

मनरेगा का बजट बढ़ेगा-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

UP MGNREGA Budget: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार (Yogi Sarkar) मनरेगा का बजट बढ़ाएगी (MGNREGA Budget Increase)। इस बात के संकेत आज यहां आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने दिए हैं। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में सात लाख मानव दिवस में श्रमिकों को कार्य देने का लक्ष्य हमारी सरकार का था, लेकिन इस बार हमने जिले को दस लाख 40 हजार मानव दिवस में कार्य देने का लक्ष्य दिया है। जाहिर है कि इसके कारण मनरेगा का बजट (MGNREGA Budget) भी बढ़ जाएगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज करीब चार बजे फिरोजाबाद से मेरठ पहुंचे थे। मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,विमल शर्मा आदि भाजपा नेताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। उप-मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम से करीब एक घंटा विलंब से मेरठ पहुंचे थे। मेरठ में उन्होंने पहले स्थानीय भाजपा नेताओं से मंत्रणा की इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास सहित पांच विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बैठक उपरान्त उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में स्थानीय संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर हमारे पास कुछ शिकायतें आईं हैं जिनकी सरकार जांच करा रही है। उन्होंने कहा मनरेगा हो कोई और योजना भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त लोंगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोंगो को अधिक रोजगार देने के लिए मेरठ समेत प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाए गए हैं।

प्रदेश में छह अमृत सरोवर बनाए जाएंगे- उप-मुख्यमंत्री

एक सवाल के जवाब में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छह अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में 76 तालाबों का चयन किया गया है। इन सभी तालाबों को एक एकड़ से लेकर अधिक क्षेत्रफल में पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। उप-मुख्यमंत्री द्वारा मेरठ जिले में अमृत सरोवर के तहत चयनित तालाबों की खोदाई के कार्य का शुभारंभ किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story