×

Meerut News: बिना नक्शा पास कराए बनाई कॉलोनी, अब शासन सख्त हुआ तो 11 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Meerut News: एमडीए सचिव के अनुसार एमडीए द्वारा 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों की लिस्ट बनाई गई है। जिसे अब एक एक कर ढहाया जाएगा।

Sushil Kumar
Published on: 23 Jun 2022 10:22 AM GMT
Meerut News
X

11 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर (फोटो: सोशल मीडिया )

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) का बुलडोजर (Bulldozer in UP) गुरुवार को खूब गरजा। 11 अलग-अलग अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त (Illegal colonies demolished) किया गया। अब्दुल्लापुर, गांव रॉली चौहान, गांव इकला छज्जपुर मार्ग, ट्रांसलेम एकाडेमी आदि जगहों पर अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। एमडीए की इस कार्रवाई से शहर की अवैध कॉलोनियों के लोंगो में हड़कंप मचा है।

एमडीए सचिव चन्द्रपाल तिवारी जोनल अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कई बार नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद गुरुवार को एमडीए की टीम द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि एमडीए ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर बोर्ड लगा दिए। एमडीए सचिव के अनुसार एमडीए द्वारा 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों की लिस्ट बनाई गई है। उनको ढहाया जाएगा। वहीं कॉलोनी गिराने पहुंचे अफसरों ने बताया कि ये कॉलोनियां बिना नक्शा पास किए बनी हैं, नियमानुसार उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कार्रवाई की गई।

सात अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से गिराया जा चुका

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले लावड़, पल्लवपुरम सहित शहर के अन्य इलाकों में सात अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से गिराया जा चुका है। लावड़, पल्लवपुरम में शमसुद्दीन नाम के शख्स की कॉलोनी को ने बुलडोजर से तोड़ दिया। कॉलोनी का गेट, दफ्तर और सड़क तोड़ी गई, जबकि अंदर बने मकानों को नहीं गिराया गया। इस सवाल पर एमडीए सचिव ने कहा कि मकानों को कानूनी कार्रवाई के तहत अलग से गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है।

वहीं एमडीए की इस कार्रवाई पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। लोंगो का कहना है कि शहर में ये कॉलोनियां प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बनी थीं। शासन ने सख्ती दिखाई, तो एमडीए की टीम इन पर बुलडोजर चलाने पहुंची।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story