×

Meerut News: शनि देव मंदिर में मूर्तियां की गई खंडित, माहौल खराब करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बुधवार को प्राचीन शनिदेव मंदिर की मूर्तियां खंडित कर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया।

Sushil Kumar
Published on: 23 Nov 2022 9:27 AM GMT
Meerut News In Hindi
X

शनि देव मंदिर में मूर्तियां की गई खंडित

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बुधवार को प्राचीन शनिदेव मंदिर की मूर्तियां खंडित (Idols of Shanidev temple broken) कर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने मूर्तियां टूटी देख पुलिस को फोन किया। जानकारी पर हिंदू संगठन और बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों के गुस्से को शांत किया। घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

किसी व्यक्ति ने नशे की हालत में मंदिर की मूर्तियों को किया खंडित: एसपी सिटी

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने घटना के बारे में बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड अजंता कॉलोनी में शनि देव का मंदिर है। आप सुबह किसी व्यक्ति ने नशे की हालत में मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मंदिर में नई मूर्तियां लगवाई जा रही हैं।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

उधर, घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे मंदिर के पुजारी जगदीश मंदिर पहुंचे तो साईं बाबा गणेश जी शनि देव और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुई थीं। दानपात्र को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी थाना मेडिकल पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

उधर घटना के बारे में पता लगने पर सीओ सिविल लाइंस अरविंद चौरसिया मेडिकल थाना प्रभारी और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई थी। जानकारी पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति से की जा रही पूछताछ

पुलिस ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत किया। घटना की जांच कर रही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई नियोजित साजिश थी। इसके लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story