×

Meerut: मेरठ में धर्मांतरण का मामला, पुलिस ने तीन महिला समेत आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Meerut: धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस अब तक तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Sushil Kumar
Published on: 30 Oct 2022 8:56 AM GMT
Meerut News In Hindi
X

जानकारी देते हुए मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण। 

Meerut: धर्म परिवर्तन मामले (religious conversion cases) में पुलिस अब तक तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी आज मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण (Meerut SSP Rohit Singh Sajwan) ने दी।

व्यक्ति की तहरीर पर 9 ेलोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: SSP

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में अभी तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के मंगतपुरम इलाके के कुछ लोगों द्वारा आकर बताया गया कि लॉकडाउन के समय में कुछ लोग उनके पास आते थे और उनको धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे, जिसकी एवज में उनको कुछ खर्चे-पानी का प्रलोभन देते थे। इस वजह से हर संडे को वहां प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाने लगी। इसके लिए उनको सहायता भी दी गई। इस मामले में विकास नाम के व्यक्ति की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में दो और लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूरे प्रकरण में 8 लोगों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में यह बात निकल कर सामने आई है कि लॉक डाउन के समय में क्योंकि काम कम था। एक व्यक्ति जो दूसरे थाना क्षेत्र का है। मंगतपुरम में आकर क्षेत्र के लोगों को सहायता आदि देकर उनसे प्रार्थना सभाएं आदि कराने लगा और धीरे-धीरे करके वहां पर पढ़ाई वगैरह भी शुरू की जाने लगी। उसकी आड़ में धर्म-परिवर्तन करने की बात निकल कर सामने आई है। इस पूरे प्रकरण में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और अन्य जो दो लोग हैं उनकी भी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

घटना में दिल्ली के किसी व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है। इस सवाल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसमें एक जो अनिल नाम का व्यक्ति है। यह इलाके में लॉक डाउन के समय से आते थे। इनके द्वारा ही यहां पर इस तरह के कार्य किये जाते थे। इसमें मुकेश नाम के व्यक्ति का भी नाम निकल कर सामने आया है। इन दोनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी कि वे क्यों ऐसा करते थे और ऐसा करने के लिए वे कहां से सहायता प्राप्त करते थे और इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामले की छानबीन की जाएगी कार्रवाई: ASP

घटना में कुछ भू-माफियाओं अथना जमीनी विवाद के एंगल पर पूछे जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंगतपुरम में जितने परिवार हैं उनमें कुछ सरकारी पट्टे की जमीन पर रहते हैं और कुछ निजी जमीन पर रहते हैं। कुछ लोगों का यह कहना है कि यहां पर ये दूसरे व्यक्ति की जो जमीन है उस पर यह कब्जा करके कई सालों से रह रहे हैं। घटना में जो भी बात सामने आ रही है उन सभी की गहराई से छानबीन की जा रही है। इसमें नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story