×

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता का अभियान शुरू, दिया गया 20 सदस्य बनाने का लक्ष्य

Meerut News: मेरठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के मंडल प्रभारी सुखबीर सिंह गठीना ने युवाओं को सदस्यता दिलाकर अभियान शुरू किया।

Sushil Kumar
Published on: 21 Aug 2022 10:52 AM GMT
Rashtriya Lok Dal membership
X

राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान (photo: social media ) 

Meerut News: शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल ने रविवार से जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शहर के लालकुर्ती बेगमपुल स्थित एसजीएम फार्म हाउस पर हुए राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। मेरठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के मंडल प्रभारी सुखबीर सिंह गठीना ने युवाओं को सदस्यता दिलाकर अभियान शुरू किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी ने तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय जी ने मेरठ मंडल का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाकर जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी पर मैं मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा और सदस्यता अभियान संपूर्ण मंडल में जिम्मेदारी के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद के सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान में अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर इस कार्य को अंजाम देंगे प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 20 सदस्यता बनाने हैं तभी उन्हें सक्रिय सदस्य के रूप में माना जाएगा।

इस मौके पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अंदर सदस्यता अभियान की शुरुआत कर चुका है और इसी सदस्यता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ में भी अधिक से अधिक सदस्यता बनाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा और 2024 में लोक दल उत्तर प्रदेश की अग्रणी पार्टी में शुमार होगी राष्ट्रीय लोकदल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मेरठ मतलूब गौड ने कहा कि पार्टी द्वारा आदेशित सदस्यता अभियान के संबंध में जो आदेश हाईकमान का होगा और जितना लक्ष्य सदस्य बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल का हाईकमान और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी कहेंगे उस लक्ष्य को जनपद मेरठ राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी पूर्ण करेंगे राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूती देने का कार्य करेंगे।

अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ संपूर्ण उत्तर प्रदेश मंर प्रत्येक जिले में महिलाओं को राष्ट्रीय लोकदल के बारे में बता कर राष्ट्रीय लोकदल की रीति और नीति को समझा कर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य करेगी साथ ही साथ जनपद मेरठ गृह क्षेत्र होने के नाते यहां अधिक मजबूती के साथ सदस्यता अभियान महिलाओं में चलाया जाएगा और सर्व समाज की महिलाएं को राष्ट्रीय लोक दल के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

बागपत से सह प्रभारी के रूप में डॉक्टर साहब सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह जी नवंबर माह तक राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलाकर एक सशक्त पार्टी के रूप में राष्ट्रीय लोकदल को संपूर्ण प्रदेश में खड़ा करना चाहते हैं और जो लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दिया गया है उसे मेरठ मंडल तथा मेरठ मंडल के साथ-साथ मेरठ जनपद पूर्ण करेगा ऐसी मुझे आशा है। पूर्व प्रत्याशी विधान परिषद सुनील रोहटा ने कहा कि हमारे नेता के द्वारा जो भी आदेश सदस्यता अभियान के रूप में जनपद मेरठ को मिला है उसे प्रत्येक गांव-गांव जाकर सर्व समाज के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल का सदस्य बनाया जाएगा और प्रत्येक समाज के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने का काम करेंगे।

सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद

सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जिस भी कार्य को हमें कहेंगे हम मजबूती के साथ अपनी विधानसभा के साथ-साथ संपूर्ण मेरठ जनपद में उस कार्य को करेंगे और सदस्यता अभियान के रूप में जो आदेश जनपद मेरठ को प्राप्त हुआ है उसमें सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को सफल बनाना है और सात की सात विधानसभा पर राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य मजबूती के साथ प्रत्येक गांव में प्रत्येक कस्बे में अधिक से अधिक बनाए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सुखबीर सिंह जी द्वारा जनपद मेरठ का जिला संयोजक राष्ट्रीय लोकदल के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय पनवाड़ी को मनोनीत किया गया और साथ ही साथ कार्यक्रम में 131 लोगों को सदस्यता दिलाई गई तथा साथ ही साथ सदस्यता किताब का भी वितरण किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन का संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र खजूरी, रणवीर सिंह दहिया, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित,नदीम चौहान, मनदीप सिंह बिंद्रा, अशोक चौधरी, आरुषि सिरोही, दर्पण सिवाच ,कर्मवीर सिंह, चौधरी अजीत सिंह बना सदस्य जिला पंचायत, प्रताप सिंह लोहिया सदस्य जिला पंचायत, दीपक गुण सदस्य जिला पंचायत नईम मलिक, सीपी सिंह, भूरा चंदौडी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story