×

Meerut News: योगी मंदिर में चढ़ा सवा किलो चांदी का छतर, अमित जानी ने योगी आदित्यनाथ को बताया कलयुग का अवतार

Meerut News: अयोध्या में बने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर में हवन आरती और पूजा पाठ के बाद अब इस मंदिर में भक्तों का जाना भी शुरु हो गया है।

Sushil Kumar
Published on: 21 Sep 2022 11:10 AM GMT
X

मेरठ: अमित जानी ने योगी आदित्यनाथ को बताया कलयुग का अवतार, योगी मंदिर में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छतर

Meerut News: अयोध्या में बने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर (CM Yogi Adityanath Temple in Ayodhya) में हवन आरती और पूजा पाठ के बाद अब इस मंदिर में भक्तों का जाना भी शुरु हो गया है। इस घोषणा के अनुसार योगी मंदिर में आज पहुंचे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना (Uttar Pradesh Navnirman Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी। जहां उन्होंने ना सिर्फ योगी आदित्यनाथ की मूर्ति की पूजा अर्चना की बल्कि एक सवा किलो चांदी का छतर भी चढ़ाया।

अमित जानी (Amit Jani) ने दूरभाष पर न्यूज़ट्रैक को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या श्री राम की नगरी है। श्री राम भी मानव रूप में ही जनकल्याण हेतु धरती पे आये थे। वे पुरुषों में उत्तम थे इसीलिए उनको पुरुषोत्तम कहा गया है। योगी आदित्यनाथ भी नेताओं और राजपुरुषों मे उत्तम है। हम गुरु के रूप में गोरखनाथ, बालकनाथ, संत कबीर, संत रैदास को आदर्श मानते हैं।

बुद्ध भी क्षत्रिय राजकुमार थे, जनकल्याण में जीवन लगा देने के बाद वे भी भगवान कहलाये। कोई व्यक्ति यदि योगी जी जैसे संत को मंदिर में स्थापित कर रहा है तो इएमें कुछ भी धर्म विरोधी नही है। योगी जी क्षत्रिय है, धनुष बांण क्षत्रियों का आभूषण है।

धनुष यदि योगी जी के हाथ में नही होगा तो क्या आज़म खान, मुख़्तार अंसारी जैसे दानवो के हाथ में होगा- अमित जानी

धनुष यदि योगी जी के हाथ में नही होगा तो क्या आज़म खान, मुख़्तार अंसारी जैसे दानवो के हाथ मे होगा ? अमित जानी ने कहा कि वे योगी जी को कलयुग का अवतार ही मानते है। जिन्होंने गौरक्षा, धर्म रक्षा मे जीवन लगा दिया। उत्तर प्रदेश की असुरी शक्तियों को ठिकाने लगाने मे उनकी बड़ी भूमिका है। उनके आने से दानवो मे खलबली है। यही रामराज्य की पराकाष्ठा है।

अमित जानी ने इस मौके पर सपा मुखिया पर तंज किया

अमित जानी ने इस मौके पर सपा मुखिया पर तंज किया कहा कि योगी जी के मंदिर का निर्माण हो गया तो अखिलेश क्यो चिड़ गये? उनके भी बहुत समर्थक है जो उनके नाम से "टीपू मदरसा इस्लामिया " या " औरंगजेब मदरसा" बना सकते है। खुद की हाथ मे सुदर्शन चक्र के साथ बनाई गयी पेंटिंग को देखकर अखिलेश मंत्रमुग्ध होकर खुद को श्री कृष्ण समझने लगते है जबकि एक संत के मंदिर से जल भून गये है।

अमित जानी ने जानकारी दी कि योगी जी के पैत्रक स्थान पे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना भी योगी जी का एक मंदिर बना रही है जो अक्टूबर के अंत तक बन जायेगा। आपको बता दे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना लखनऊ मे Yogi4PM के होर्डिंग लगाकर पहले भी योगी का समर्थन कर चुकी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story