×

DGP के आदेश पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में बरामद हथियारों का जखीरा

पुलिस के अनुसार 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और करीब 250 से अधिक तमंचे बरामद किए गए हैं। यह मेरठ पुलिस की अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है।

Newstrack
Published on: 7 Sep 2020 12:31 PM GMT
DGP के आदेश पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में बरामद हथियारों का जखीरा
X
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने यूपी के डीजीपी के आदेश पर चलाए गए 24 घंटे के अभियान में अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब 250 से अधिक तमंचे बरामद किए गए हैं।

मेरठ: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने यूपी के डीजीपी के आदेश पर चलाए गए 24 घंटे के अभियान में अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब 250 से अधिक तमंचे बरामद किए गए हैं। यह मेरठ पुलिस की अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हथियारों की खेफ तैयार की जा रही थी। कुछ फैक्ट्री स्वामियों को जेल में बंद बदमाशों के आर्डर भी मिले हुए है। पुलिस मौके से फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

24 घंटे चले अभियान में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने आज पुलिस लाइन में पुलिस को मिली उक्त कामयाबी की बावत जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के आदेश पर 24 घंटे का अभियान चलाकर मेरठ में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। एसएसपी के अनुसार सभी 30 थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज और फैंटम पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों से 140 हथियार सप्लायर और बनाने वाले कारीगर गिरफ्तार किए है।

ये भी पढ़ें- फिर पटरियों पर दौड़ी मेट्रो: आज से शुरू हुआ लखनऊ मेट्रो का संचालन, देखें तस्वीरें

Meerut Police मेरठ पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा (फाइल फोटो)

उनके कब्जे से 239 तमंचे, बंदूक और पिस्टल बरामद किए। साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए है। पकड़े गए आरोपित दिल्ली एनसीआर के अलावा विभिन्न राज्यों में हथियारों की सप्लाई करते थे। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हथियारों की खेप तैयार कर रहे थे। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि जेल में बंद कई कुख्यात उधम सिंह और योगेश भदौड़ा समेत कई शातिर अपराधियों की तरफ से भी हथियारों की आर्डर मिल चुके थे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सबसे ज्यादा 52 तमंचे ब्रह्मपुरी पुलिस ने पकड़े हैं।

पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश

Meerut Police मेरठ पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा (फाइल फोटो)

मौके से फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की दस टीमें गठित की गई है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि लॉकडाउन में आरोपी तमंचे ऑन डिमांड बनाते थे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, बुलंदशहर और आसपास के जिलों में ऑन डिमांड सप्लाई किए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- भारत बनेगा मददगार: वैक्सीन के लिए लेनी ही पड़ेगी सहायता, शेयर होगा डिटेल डेटा

एसएसपी ने बताया कि रविवार की रात दस राजपत्रित अधिकारी लगाकर अभियान चलाया गया है। सभी थाना क्षेत्रों ने अपने अपने एरिया से दबिश देकर आरोपितों को पकड़ा है। कुछ आरोपित ऐसे है, जो जेल से छूटकर आने के बाद दोबारा से हथियार बनाने और बेचने के धंधे में जुट गए थे।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

Newstrack

Newstrack

Next Story