×

Meerut News: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले जयंत, राहुल गाँधी मेहनत कर अच्छा काम कर रहे हैं

Meerut News: राहुल गांधी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का साथ भी मिल गया है।

Sushil Kumar
Published on: 26 Nov 2022 10:41 AM GMT
Meerut News In Hindi
X

मेरठ में जयंत चौधरी

Meerut News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (RLD National President Jayant Chaudhary) का साथ भी मिल गया है। हालांकि जयंत चौधरी ने राहुल के साथ मार्च करने की बात नहीं कही है। लेकिन उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) का समर्थन कर बड़ा सियासी संदेश देने का प्रयास किया है।

राहुल गांधी मेहनत कर अच्छा काम कर रहे है: राहुल गांधी

शनिवार को मेरठ पहुंचे रालोद अध्यक्ष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी मेहनत कर अच्छा काम कर रहे है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा सांप्रदायिकता के खिलाफ है और जनता को आपस में जोड़ने का काम कर रही है। जयंत आज मेरठ में पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं मेरठ किठौर के विधायक शाहिद मंजूर,पूर्व सिंचाई मंत्री डॊ.मैराजुउद्दीन अहमद भी मौजूद थे।

जयंत चौधरी ने खतौली उप चुनाव को बड़ा चुनाव बताते हुए कहा

सवालों के जवाब में जयंत चौधरी ने खतौली उप चुनाव को बड़ा चुनाव बताते हुए कहा कि खतौली उपचुनाव में हम माइक्रो स्तर पर प्रचार कर रहे है। जनता हमारा साथ देगी। जयंत चौधरी ने कहा वें 28 नवम्बर तक 85 गांवों का भ्रमण कर खुद वोटर की पर्ची लेकर घर-घर जा कर बाटेंगे। अखिलेश के आने को लेकर कहा कि अभी स्थिति साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही है। यहां पर किसानों,मजदूरो और भाईचारे की जीत होगी।

''मदन भैया चार बार विधायक रह चुके हैं''

उन्होंने कहा कि भाजपा जो मदन भैया को बाहुबली कहते हुए सवाल उठा रही है क्या उनको नहीं पता कि उनकी पार्टी के विधायक क्यों हटाये गए? जो गलत करता है उसे दंड जरूर मिलता है। मदन भैया चार बार विधायक रह चुके हैं और जनता को भी उनपर पूरा भरोसा है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी पर तंज कसते हुए कहा जो दंगाई था, सत्ताधारी पार्टी में शामिल था उसको सजा मिली है। जनता के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा ऐसे लोगो को शरण देने वाली पार्टी को भी दंड मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर बनारस में चुनाव लड़े: चौधरी

खतौली में बाहरी व्यक्ति के चुनाव लड़ने को मुद्दा बनाने के मामले में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर बनारस में चुनाव लड़े और वर्तमान मुख्यमंत्री भी मूल रूप से उत्तराखंड के हैं। इस तरह का नकारात्मक चुनाव प्रचार भाजपा की मनोदशा दिखाता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन को लेकर कहा सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है गांव का किसान उनसे सवाल कर रहा है।

जयंत चौधरी ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि संविधान के मूल्य को बचा कर उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सुनियोजित तरीके से राजनीतिकरण किया जा रहा है इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर कटघरे में खड़ा करना गंभीर मामला है। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ये स्थानीय चुनाव है इसके लिए कमेटी बना दी गई है। वही कमेटी उमीदवार तय करेगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story