Meerut News: समाजवादी आंदोलन व भारतीय राजनीति को जीवंतता देने के लिए नेताजी हमेशा रहेंगे याद- राजेन्द्र शर्मा

Mulayam Singh Yadav Death News: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Sushil Kumar
Published on: 10 Oct 2022 10:02 AM GMT
Mulayam Singh Yadav Death News
X

Mulayam Singh Yadav Death News- Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Mulayam Singh Yadav Death News: समाजवादी आंदोलन (socialist movement) और भारतीय राजनीति को जीवंतता देने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके निधन से समाज एवं राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व विधायक एवं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र ने समाजवाद के प्रबल हिमायती और गरीब मजलूमों व जनहित से जुड़ी आकांक्षाओं के लिए समर्पित नेता का स्थान रिक्त हो गया है।

नेताजी को धरतीपुत्र के रूप में जनमानस याद करता रहेगा: राजेन्द्र शर्मा

रालोद नेता राजेन्द्र शर्मा (RLD Leader Rajendra Sharma) ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र एवं मधु लिमए के विचार से प्रभावित होकर समाजवादी आंदोलन के अगुआ बनकर नेताजी ने गरीबों किसानों मजदूरों नौजवानों के लिए सड़क से लेकर सदन तक, हमेशा संघर्ष किया। इसलिए उन्हें धरतीपुत्र के रूप में जनमानस याद करता रहेगा। नेताजी, कार्यकर्ताओं को न केवल सम्मान देते थे, बल्कि उनको आगे बढ़ाने के लिए भी सदैव चिंतन करते रहते थे और जौहरी की तरह से कार्यकर्ताओं की परखने और फिर आगे बढाने में हमेशा कामयाबी हासिल की।

रालोद नेता शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव में वह कुव्वत थी कि वह राजनीति की धार ही बदल देते थे। अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी को सहन करने के लिए उनके परिजनों एवं लाखों लाख कार्यकर्ताओं को साहस एवं शक्ति प्रदान करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story